Anupamaa This Actress Ready To Make Entry In Rupali Ganguly Show: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' ने हमेशा ही लोगों का दिल जीता है। 'अनुपमा' ने टीआरपी लिस्ट में भी बीते कई सालों से टॉप पर अपनी जगह बनाई हुई है। लेकिन पिछले दो सप्ताह से 'अनुपमा' की नंबर 1 की गद्दी छिन गई है और उसकी जगह 'उड़ने की आशा' ने ले ली है। ऐसे में राजन शाही ने भी ठान लिया है कि वह 'अनुपमा' को फिर से नंबर 1 बनाकर रहेंगे। खास बात तो यह है कि 'अनुपमा' (Anupamaa) गिरती टीआरपी को संभालने के लिए मेकर्स जल्द ही नई एंट्री कराने वाले हैं जो रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के शो को नया रुख दे सकती है।
'अनुपमा' (Anupamaa) को लेकर खबर आ रही है कि जल्द ही रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के शो में एक्ट्रेस शीर्षा तिवारी की एंट्री होने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शीर्षा तिवारी का 'अनुपमा' में प्रेम से खास कनेक्शन निकलेगा। ऐसे में लोग अनुमान लगा रहे हैं कि शीर्षा तिवारी शो में प्रेम की बहन के तौर पर एंट्री कर सकती हैं। हालांकि इस मामले पर अभी आधिकारिक रूप से कोई टिप्पणी नहीं की जा सकती है। बता दें कि शीर्षा तिवारी ने 'श्रीमद रामायण' में मांडवी का रोल अदा किया था। इसके अलावा वह 'सौभाग्यवति भव: 2' में भी नजर आ चुकी हैं।
'अनुपमा' में क्या होने वाला है खास
बता दें कि रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के 'अनुपमा' (Anupamaa) में जल्द ही महाट्विस्ट आने वाला है। जिस शादी में राही और प्रेम गए हैं, वहां आग लग जाती है। आग को देख राही बुरी तरह सहम जाएगी, लेकिन प्रेम उसे वहां से बचा लेगा। इन सबके बीच ही प्रेम अपने दिल की बात राही से कह देगा।
