बॉलीवुड

Ganesh Chaturthi: Shah Rukh Khan ने मन्नत में किया बप्पा का स्वागत, धूम-धाम से मना रहे हैं त्यौहार

Shah Rukh Khan Welcomes Ganpati Bappa At Home: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान ने अपनी फिल्मों से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। गणेश चतुर्थी के खास मौके पर अब किंग खान ने भी घर में गणपति बप्पा का स्वागत किया है, जिससे जुड़ी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की।

Image

शाहरुख खान ने मन्नत में किया बप्पा का स्वागत

Shah Rukh Khan Welcomes Ganpati Bappa At Home: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान इन दिनों 'जवान' के कारण काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। 'जवान' (Jawan) की अपार सफलता के बाद अब शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) परिवार संग गणेशोत्सव की तैयारी में लग गए हैं। उन्होंने अपने घर मन्नत में गणपति बप्पा का स्वागत भी किया है, जिससे जुड़ी तस्वीर शाहरुख खान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से भी साझा की है।

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने गणपति बप्पा की प्रतिमा की फोटो साझा करते हुए फैंस को भी गणेश चतुर्थी की बधाइयां दीं। शाहरुख खान ने गणपति बप्पा की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "घर में आपका स्वागत है गणपति बप्पा जी। आपको और आपके परिवार को गणेशोत्सव की ढेर सारी शुभकामनाएं। भगवान गणेश हमें ढेर सारी खुशियां, स्वास्थ्य और सदबुद्धि दें, साथ ही हमें ढेर सारे मोदक भी खाने को मिलें।"

गणपति बप्पा के आगमन से जुड़ी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो गई। साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स भी इसपर खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने शाहरुख खान की पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए लिखा, "शाहरुख खान में बसता है पूरा हिंदुस्तान।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "गणपति बप्पा मोरेया।" कई सोशल मीडिया यूजर्स ने शाहरुख खान को गणेशोत्सवर की ढेर सारी बधाइयां भी दीं।

डंकी की तैयारी में लगे हैं शाहरुख खान

बता दें कि 'जवान' (Jawan) के सुपरहिट होने के बाद शाहरुख खान अब 'डंकी' की तैयारी में लगे हुए हैं। उनकी यह फिल्म 22 दिसंबर को रिलीज होने वाली है, इस बात पर खुद शाहरुख खान ने मुहर लगाई थी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article