Alia bhatt and ranbir kapoor daughter: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के एक नए जीवन की शुरुआत हो गई है। आलिया भट्ट में 6 नवंबर 2022 को एक सुंदर सी बेटी को जन्म दिया है। जिसके बाद से कपल को दुनियाभर के फैंस बधाई दे रहे हैं। इंटरनेट पर हर तरफ बस आलिया और रणबीर के बच्चे की ही चर्चा है। आलिया को 6 नवंबर की सुबह मुंबई के H. N. रिलायंस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जिसके बाद से ही सभी फैंस खुशखबरी का इंतजार कर रहे थे। आलिया के मां बनने के बाद से ही इंटरनेट पर कई तरह के मीम्स भी वायरल हो रहे हैं, जिन्हें लोग धड़ल्ले से शेयर कर रहे हैं। इन मीम्स को देख आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
आलिया और रणबीर पर वायरल हुए मीम्स
रणबीर और आलिया इसी साल 14 अप्रैल 2022 को शादी के बंधन में बंधे थे। जिसके कुछ ही दिनों बाद दोनों ने प्रेग्नेंसी की घोषणा भी कर दी थी। अब शादी के करीब 6 महीने और 23 दिन बाद आलिया ने बेटी को जन्म दिया है। इसको लेकर आलिया और रणबीर पर लोग तरह -तरह की मीम्स बना रहे है। इसके साथ ही करण जौहर इंडस्ट्री में एक्टर्स के बच्चों को लॉन्च करने के लिए जाने जाते हैं। जिस वजह से आलिया और रणबीर की बेटी को लेकर करण जौहर पर भी काफी मीम्स पर रहे हैं। आइए एक बार इन मीम्स पर एक नजर डालते हैं।
किसी सपने जैसा है आलिया और रणबीर के लिए यह साल
बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के लिए साल 2022 किसी सपने से कम नहीं रहा है। आलिया भट्ट ने बैक-टू-बैक कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। वह RRR से लेकर गंगुबाई काठियावाड़ी से लेकर ब्रह्मास्त्र तक में नजर आई हैं। वहीं रणबीर की बात करें तो उनकी फिल्म ब्रह्मास्त्र ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार प्रदर्शन किया है। दोनों की पर्सनल लाइफ की बात करें तो पहले दोनों की शादी हुई जिसके बाद इसी साल खुशखबरी भी आ गई है।
