फिल्म निर्माता एसएस राजामौली को उनकी शानदार और हाई बजट फिल्मों के लिए जाना जाता है। इन दिनों राजामौली अपनी आने वाली फिल्म एसएसएमबी 29 के लिए चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में लीड एक्टर के लिए महेश बाबू को कास्ट किया है। महेश बाबू के बाद किसी भी एक्टर-एक्ट्रेस का नाम सामने नहीं आया है। अब ऐसी अफवाहें है कि इस फिल्म में महेश बाबू के अपोजिट रोल के लिए प्रियंका चोपड़ा कास्ट किया जाएगा।
हाल ही में फिल्मफेयर की एक रिपोर्ट के अनुसार राजामौली प्रियंका चोपड़ा को इस फिल्म में कास्ट करने का मन बना रहे हैं। फिल्ममेकर्स जल्द ही इस बात का ऐलान कर सकते हैं। रिपोर्ट में ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्ममेकर और एक्ट्रेस के बीच बातचीत चल रही है और ये बात पॉजिटिव है। उम्मीद है कि प्रियंका चोपड़ा इस 1000 करोड़ी फिल्म का हिस्सा बनेंगी।
कब शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
आपको याद होगा साल 2023 में प्रियंका चोपड़ा ने राजामौली की RRR पर रिएक्शन दिया था। अब उम्मीद है कि एक्ट्रेस जल्द ही अपने फैंस को गुड न्यूज दे। बता दें फिल्म निर्माता एसएस राजामौली ने अभी तक अपनी फिल्म की शूटिंग शुरू नहीं की है। रिपोर्ट के अनुसार इस एक्शन एडवेंचर फिल्म की शूटिंग जनवरी 2025 में शुरू हो जाएगी। वहीं 2026-2027 तक फिल्म रिलीज भी हो जाएगी। इस फिल्म का बजट 1000 करोड़ है, जिससे फैंस को उम्मीद है कि ये फिल्म जबरदस्त होने वाली है। वहीं कुछ दिनों पहले ऐसी अफवाहें थी कि इस फिल्म में इंडोनेशियन एक्ट्रेस चेल्सी इस्लान की भी एंट्री होने वाली है। अब देखना होगा कि उन्हें इस फिल्म में कास्ट किया जाता है कि नहीं।
