आज का मौसम, 13 December 2024 IMD Winter Weather Forecast LIVE: उत्तर भारत में कोल्ड वेव अलर्ट, तो दक्षिण भारत में भारी बारिश की चेतावनी, जानें आज मौसम का हाल
आज का मौसम, 13 December 2024 IMD Winter Weather Forecast LIVE: उत्तर भारत में कोल्ड वेव अलर्ट, तो दक्षिण भारत में भारी बारिश की चेतावनी, जानें आज मौसम का हाल
आज कैसा रहा बेंगलुरु का मौसम?
आज कैसा रहेगा मुंबई का मौसम?
कर्नाटक में बारिश का अलर्ट
दिल्ली में शीतलहर से बढ़ी ठंड
राजधानी दिल्ली में तीन साल में गुरुवार को दिसंबर का सबसे ठंडा दिन रहा है। क्योंकि राजधानी का न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री तक दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान में आई कमी को देखते हुए मौसम विभाग ने शहर में दो दिन शीतलहर चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। आज भी दिल्ली के लोगों को जबरदस्त ठंड का सामना करना पड़ेगा।
आंध्र प्रदेश के 4 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
आंध्र प्रदेश के चार जिलों में मौसम विभाग ने भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में एसपीएसआर नेल्लोर, तिरुपति, अन्नमय्या और चित्तूर जिला शामिल है। इसके अलावा आस-पास के इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है।
तमिलनाडु में बारिश का दौर
दक्षिण भारत के तमिलनाडु राज्य में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने तेनकासी, थूथुकुडी, तिरुनेलवेली, में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट और कन्याकुमारी, कोयंबटूर, थेनी, मदुरै, विरुधुनगर, शिवगंगई, पुदुक्कोट्टई, तंजावुर, तिरुवरुर, नागापट्टिनम, मयिलादुथुराई, कुड्डालोर, विल्लुपुरम, चेंगलपट्टू, तिरुवल्लूर, चेन्नई, कांचीपुरम, चेंगलपट्टू में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा अन्य जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
केरल में बहुत भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने केरल तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, अलाप्पुझा, कोट्टायम और त्रिशूर में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट और पथनमथिट्टा, इडुक्की, एर्नाकुलम में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि कासरगोड, कन्नूर, वायनाड, कोझिकोड, मलप्पुरम और पलक्कड़ में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
