हेल्थ

डिनर में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीज, पेट में जाते ही उठाते हैं तूफान, रातभर नहीं लगेगी आंख से आंख

हम जो भी खाते हैं उसका असर हमारे पूरे शरीर पर पड़ता है। हमारे नींद पर भी इसका खासा असर पड़ता है। इसीलिए रात में आसानी से पचने वाले भोजन करने की सलाह दी जाती है। लेकिन कुछ ऐसे भोजन भी हैं जो लगते तो हल्के फुल्के हैं लेकिन इससे आपकी नींद में परेशानी आ सकती है। आइए जानते हैं क्या खाने से नींद नहीं आती है।

Image

foods that disturb sleep

रात में जब हम सोते हैं तो हमारा पाचन धीमा हो जाता है और इसीलिए ये जरूरी होता है कि हम आसानी से पच सकने वाले और पोषण से भरपूर भोजन करके सोएं। नींद पूरी न होने से दिमाग की काम करने की क्षमता भी प्रभावित होती है और रोजमर्रा की चीजों को करने में भी परेशानी हो सकती है। कई बार हमें भारी भोजन करने के बाद सोने में असहजता होती है हो सकता है कि इसका कारण कुछ और हो लेकिन खाना इसमें अहम भूमिका निभाता है।

आज हम ऐसी 5 चीजों के बारे में जानेंगे जो नींद में बाधा पैदा करती हैं।

1. कैफीन

ज्यादा कैफीन लेने से नींद में परेशानी हो सकती है। चाय, कॉफी या एनर्जी ड्रिंक्स में कैफीन पाया जाता है जो आपको एक्टिव रखने में मदद करता है। जिस वजह से इसके सेवन से नींद नहीं आ सकती है। इसके अलावा कैफीन वाली चीजों के सेवन से पेट में एसिडिटी और जलन की भी संभावना बढ़ जाती है। जिससे रात में सोने में तकलीफ हो सकती है।

2. ज्यादा स्टार्च वाले खाने

आलू और चावल जैसे भोज्य पदार्थों में खूब सारा स्टार्च होता है। ये पचने में ज्यादा समय लेता है। रात में पाचन की प्रक्रिया धीमी हो जाने के कारण इन्हें पचाने में और समय लगता है और पेट में गैस और ब्लोटिंग की दिक्कत हो सकती है।

3. चीज

प्रोसेस्ड चीज में खूब सारा फैट होता है, जिसे पचाने में मुश्किल हो सकती है, खास तौर पर रात में। सोने से पहले चीज खा लेने से पेट में दिक्कत हो सकती है जिससे नींद में कमी आती है।

4. तले हुए खाने

पकौड़े, समोसे, बर्गर, चिप्स जैसी तली हुई चीजों में खूब फैट और कैलोरी होती है, इसी वजह से इन्हें पचाने में भी कठिनाई होती है। रात में अगर इनको खा लिया जाए तो ये पेट में गड़बड़ी का कारण बन सकते हैं जिससे पूरी रात आपको असहजता हो सकती है।

5. खट्टे फल

संतरा, मौसंबी, नींबू, अमरुद आदि फलों में सिट्रिक एसिड और एस्कॉर्बिक एसिड होता है। रात में इन फलों का सेवन एसिडिटी की समस्या पैदा कर सकता है। इससे एसिड रिफ्लक्स और सीने में जलन जैसी तकलीफ हो सकती है और नींद खराब हो सकती है। रात में इन फलों को खान इसे परहेज करना चाहिए।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article