बॉलीवुड

India Economic Conclave 2024: विक्रांत मेस्सी ने Nepotism को बताया बकवास, पत्नी के पैर छूने पर भी दी सफाई

India Economic Conclave 2024: टाइम्स नेटवर्क के इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव 12 दिसंबर से शुरू हो गया है। इस इवेंट में बॉलीवुड स्टार्स, राजनितिक जगत के साथ-साथ बिजनेस की दुनिया की कई हस्तियां भी शामिल हो रहे हैं। वहीं आज इस इवेंट में बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मेस्सी (Vikrant Massey) भी शामिल हए। इस दौरान विक्रांत मेस्सी ने नेपोटिज्म और अपनी पत्नी के पैर छूने को लेकर बातचीत की। आइए जानते हैं कि एक्टर ने क्या कहा है।

Image

Vikrant Massey

India Economic Conclave 2024: बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मेस्सी (Vikrant Massey) इन दिनों अपनी फिल्म '‘द साबरमती रिपोर्ट' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में विक्रांत मेस्सी इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव के 10वें संस्करण में शामिल हुए। इस दौरान विक्रांत मेस्सी ने टाइम्स नाउ और टाइम्स नाउ नवभारत की ग्रुप एडिटर-इन-चीफ नविका कुमार के साथ खास बातचीत की। आइए जानते हैं इस दौरान विक्रांत मेस्सी ने नेपोटिज्म और अपनी पत्नी के पैर छूने को लेकर क्या बातचीत की।

टाइम्स नाउ नवभारत की ग्रुप एडिटर-इन-चीफ नविका कुमार ने विक्रांत मेस्सी से फिल्म इंडस्ट्री को लेकर सवाल किए। जिसपर विक्रांत मेस्सी ने कहा-"जितना फिल्म इंडस्ट्री को बदनाम किया जाता है उतनी इंडस्ट्री बेकार नहीं है। आउटसाइडर और नेपोटिज्म ये सब चीजें बकवास है। आप कहां से आते हैं। कितना पैसा है। अंग्रेजी बोलनी आती है की नहीं ये बिल्कुल भी मैटर नहीं करता है। जिस चीज के लिए आपको हायर किया गया है सिर्फ वो मैटर करता है। मैं पहले टीवी इंडस्ट्री में काम करता था। लोग बोलते थे कि तु हमेशा हीरो के भाई बनकर ही रह जाओगे मैं उन लोगों को बोलता था 10 साल बाद मिलना।

खुद को अपडेट करना बहुत जरूरी

आज वो लोग मुझे काम के लिए मिलने बुलाते हैं। कुछ भी परमानेंट नहीं है। बस अहंकार को दूर रखना चाहिए। आज हम जब घर पर बात करते हैं तो मैं अपने घरवालों को बताता हूं की जिन लोगों ने मुझे 4-4 घंटे इंतजार करवाया था आज वो लोग मुझे काम करने बुलाते है। वो बात हमारे घर तक ही रहती है। हम फोन के सॉफ्टवेयर अपडेट करते हैं, लेकिन कोई खुद को अपडेट नहीं करता। समय के साथ खुद को अपडेट करना जरूरी है।

पत्नी के पैर छूने पर एक्टर ने क्या कहा

विक्रांत मेस्सी ने अपनी पत्नी के पैर छूने पर भी विस्तार से बात की। एक्टर ने कहा-मेरी पत्नी शीतल है मैं बहुत भाग्यशाली हूं, लेकिन तकलीफ होती है जब हर चीज पर सवाल उठाया जाता है ये बहुत टॉक्सिक हो जाता है मुझे बहुत तकलीफ होती है। मैं सालो से यानी 3 साल से अपनी पत्नी के पैर छू रहा हूं, लेकिन सोशल मीडिया पर मैंने ये तस्वीर पहली बार शेयर की थी। मैंने शादी के मंडप में भी अपनी पत्नी के पैर छूए थे। हर करवा चौथ के दिन मैं भी फास्ट रखता हूं। जब मेरी पत्नी मेरे पैर छूती है मैं भी उनके पैर छूता हूं। वो लक्ष्मी है वो मान-सम्मान देती है तो मैं क्यों नहीं दे सकता हूं। कई लोग इस चीज की तारीफ भी करते हैं तो कई लोग मुझे ट्रोल करते हैं। मैं अपने बेटे का डायपर भी बदलता हूं। वो बहुत जल्दी बड़ा हो रहा है। वो मेरे उंगली पकड़कर नही चलेगा तो क्या करेंगे इस पैसे का।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article