Bigg Boss 18 Weekend Ka Vaar Update: कन्ट्रोवर्सी से लबा लब भरे शो 'बिग बॉस 18' घर-घर में काफी मशहूर है। शो के शुरुआत में 18 कंटेस्टेंट ने घर में कदम रखा था। जिसके बाद कई बार शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की एंट्री हुई हैं। मेकर्स अब दर्शकों को एंटेरटेनमेंट का डोज देने में लापरवाही नहीं बरत रहे हैं। पूरे हफ्ते के आखरी में लोगों को वीकेंड का वार का इंतजार रहता है। क्यूंकी इस दिन भाईजान कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते हैं। सोशल मीडिया पर हाल ही में वीकेंड का वार से जुदा अपडेट सामने आया यही कि शो में विवियन डीसेना की पत्नी नौरान अली एंट्री लेने वाली हैं।
बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के इस वीकेंड का वार में विवियन डीसेना (Vivian Dsena) की पत्नी नौरान अली नजर आ सकती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक नौरान अपनी पत्नी का हौसला बढ़ाने शो में एंट्री लेंगी। अगर ऐसा होता है तो नौरान टीवी की दुनिया में अपना डेब्यू करने वाली हैं। यह खबर सुन फैंस काफी उत्सुक हैं और देखना चाहते हैं कि नौरान अली (Nouran Ali) कैसे अपने पति विवियन का साथ देते हुए कंटेस्टेंट्स की बैंड बजाने वाली हैं। हालांकि अभी तक इस खबर पर मेकर्स और नौरान की तरफ से कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है।
टीवी एक्टर विवियन डीसेना (Vivian Dsena) ने जब से बिग बॉस 18 के घर में कदम रखा है तभी से पत्नी नौरान उनके सपोर्ट में सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। पेशे से नौरान एक पत्रकार हैं। साल 2022 में पहली पत्नी से तलाक लेकर विवियन ने नौरान संग शादी की थी। शादी के बाद ही विवियन ने ईसाई से अपना धर्म मुस्लिम में बदल लिया था।
