बॉलीवुड

हाथ में शराब लेकर Anurag Kashyap ने किया बेटी संग डांस, सिगरेट के कश लगाते देख लोगों ने लगाई लताड़

Anurag Kashyap Dance with Aaliyah Kashyap: वायरल हुई वीडियो में फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप( Anurag Kashyap) अपनी बेटी आलिया के साथ ढोल-नगाड़ों पर थिरक रहे हैं। जिसमें वह भावुक होकर अपनी बेटी को गले भी लगाते हैं और दोनों रोने लगे हैं। इस वीडियो में अनुराग कश्यप के हाथ में शराब का गिलास भी नजर आ रहा है।

Image

Anurag Kashyap Dance with Aaliyah Kashyap

Anurag Kashyap Dance with Aaliyah Kashyap: फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ( Anurag Kashyap) की बेटी आलिया कश्यप आज शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। बीती रात मंगलवार को कपल ने संगीत सेरेमनी का आयोजन किया था। जिसमें अनुराग कश्यप के इंडस्ट्री के खास दोस्त शामिल हुए थे। कल रात की संगीत पार्टी से कुछ तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आई है जिसमें अनुराग अपनी बेटी को गले लगा रहे हैं। इस वीडियो में अनुराग कश्यप के हाथ में शराब का गिलास भी नजर आ रहा है। इस वजह से उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।

वायरल हुई वीडियो में फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप( Anurag Kashyap) अपनी बेटी आलिया के साथ ढोल-नगाड़ों पर थिरक रहे हैं। जिसमें वह भावुक होकर अपनी बेटी को गले भी लगाते हैं और दोनों रोने लगे हैं। इसे ध्यान से देखने पर नजर आ रहा है कि अनुराग के एक हाथ में शराब का गिलास और दूसरे हाथ में सिगरेट दिखाई दे रही है। अनुराग कश्यप डांस करते हुए नशे में डोलते नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद लोग अनुराग को ट्रोल कर रहे हैं और कह रहे हैं कि बेटी कि शादी में शराब पीना सही नहीं है। वीडियो पर फैंस जमकर कॉमेंट भी कर रहे हैं

इससे पहले अनुराग ने आलिया की बेस्ट फ्रेंड और एक्ट्रेस खुशी कपूर( Khushi Kapoor) संग भी जमकर ठुमके लगाए थे। दोनों के साथ एक्टर वेदांग रैना( Vedang Raina) भी थिरकते दिखाई दिए थे। कल रात की संगीत पार्टी अनुराग कश्यप की एक्स वाइफ कल्कि कोचलिन( Kalki Koechlin) ने भी अटेंड की थी। आलिया कश्यप आज अपने बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे संग फेरे लेने वाली है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article