ऑटो न्यूज़

Skoda Kylaq ने लोगों को जमकर रिझाया, 10 दिनों में ही इतने लोगों ने कर ली है बुकिंग

जानी मानी जर्मन कार निर्माता कंपनी स्कोडा ने हाल ही में अपनी नई कॉम्पैक्ट SUV कायलाक को भारत में पेश किया था। इस कार ने भारतीय लोगों के मन को खूब रिझाया है। कार के बुकिंग के आंकड़ों से यह जानकारी सामने आ रही है। पिछले 10 दिनों में ही इस कार को 10,000 लोगों ने बुक कर लिया है। आइये जानते हैं इस कार के खास फीचर्स और अन्य जरूरी बातें।

Image

Skoda Kylaq ने लोगों को जमकर रिझाया

Photo : Times Now Digital

Skoda Kylaq: कोई भी कार किसी देश में कितनी लोकप्रिय है यह उसके बिक्री के आंकड़ों से पता लगाया जा सकता है। इसी तरह नई कार की बुकिंग से संबंधित आंकड़े भी उसकी लोकप्रियता के बारे में बताते हैं। कुछ समय पहले ही जर्मन कार निर्माता कंपनी स्कोडा ने भारत में अपनी नई कॉम्पैक्ट SUV कायलाक को पेश किया था। कार की बुकिंग की शुरुआत 2 दिसंबर 2024 को हुई थी और कल कार की बुकिंग की शुरुआत हुए 10 दिन पूरे भी हो चुके हैं। कंपनी ने जानकारी देते हुए बताया है कि पिछले 10 दिनों में ही इस कार को 10,000 बुकिंग प्राप्त हो चुकी हैं। आइये जानते हैं कि कार की डिलीवरी कब से शुरू होगी और आखिर इस कार के खास फीचर्स क्या हैं।

कब शुरू होगी डिलीवरी

नई स्कोडा कायलाक SUV की डिलीवरी जनवरी में शुरू हो जाएगी। कंपनी ने जानकारी देते हुए यह भी बताया है कि जनवरी के महीने में कार शोरूम पहुंच जाएगी और 27 जनवरी 2025 से कार की टेस्ट ड्राइव भी ली जा सकती है। स्कोडा कायलाक की शुरुआती कीमत 7.99 लाख रुपये है, जो टॉप मॉडल के लिए 14.40 लाख रुपये तक जाती है। इस कर को बुक करने के लिए कस्टमर्स को स्कोडा के डीलरशिप स्टोर पर जाना होगा।

Skoda Kylaq के धांसू फीचर्स

स्कोडा ऑटो इंडिया ने नई कायलाक कॉम्पैक्ट एसयूवी के साथ 1.0-लीटर टीएसआई पेट्रोल इंजन दिया है। ये फुर्तीला इंजन 114 बीएचपी ताकत और 178 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ ग्राहक 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प चुन सकते हैं। स्कोडा ने करीब 10 साल बाद 10 लाख से सस्ती कार लॉन्च की है जो कंपनी के लिए काफी मायने रखती है। भारत में इसका मुकाबला ह्यून्दे वेन्यू, किआ सॉनेट, महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्स0 मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स, मारुति सुजुकी ब्रेजा और टोयोटा टाइसर जैसी कारों के साथ शुरू हो गया है।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article