क्रिकेट

Aaj ka Toss koun Jeeta: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पाकिस्तान ने जीता टॉस, लिया यह फैसला

SA vs PAK Match Toss Updates, Aaj ka Toss koun Jeeta, Heinrich Klaasen vs Mohammad Rizwan: दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच आज दूसरा टी20 मुकाबला खेला जाएगा। सीरीज में दक्षिण अफ्रीका की टीम 1-0 से आगे है। इस मुकाबले में हेनरिक क्लासेन की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका और मोहम्मद रिजवान की कप्तानी में पाकिस्तान की टीम उतरेगी।

Image

आज का टॉस कौन जीता, दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान। (फोटो- Pakistan Cricket X)

Photo : Twitter

Who Won The Toss Today, South Africa vs Pakistan 2nd T20 Match Toss Live: दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच टी20 का रोमांच जारी है। दोनों टीमों के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा। यह मुकाबला सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेला जाएगा। इस मुकाबले में हेनरिक क्लासेन की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका और मोहम्मद रिजवान की कप्तानी में पाकिस्तान की टीम उतरी। तीन टी20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को पटखनी दी थी। इस मुकाबले में डेविड मिलर ने तूफानी पारी खेली थी। उन्होंने 82 रन की शानदार पारी खेली थी। वहीं, जवाब में खेलने उतरी पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद रिजवान ने कप्तानी पारी खेली थी। सीरीज के दूसरे मुकाबले में दोनों टीमें नई रणनीति के साथ उतरेगी। दक्षिण अफ्रीका की नजर सीरीज पर कब्जा जमाने पर है, जबकि पाकिस्तान की नजर जीत हासिल कर सीरीज को 1-1 से बराबर करने पर है।

सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेले जा रहे मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। दक्षिण अफ्रीका की टीम पहले गेंदबाजी करने उतरी।

दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान टॉस टाइम (South Africa vs Pakistan 2nd T20 Match Toss Time)

- 9:00 PM

दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान स्टेडियम (South Africa vs Pakistan 2nd T20 Match Venue)

- सुपरस्पोर्ट पार्क, सेंचुरियन

दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग-11 (South Africa Playing-11)

रयान रिकेल्टन, रीजा हेंड्रिक्स, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, रासी वैन डेर डुसेन, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर/कप्तान), डोनोवन फरेरा, जॉर्ज लिंडे, दयान गैलीम, नकाबायोमज़ी पीटर, क्वेना मफाका, ओटनील बार्टमैन।

पाकिस्तान की प्लेइंग-11 (Pakistan Playing-11)

मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर/कप्तान), बाबर आजम, सईम अयूब, उस्मान खान, तैय्यब ताहिर, इरफान खान, शाहीन अफरीदी, अब्बास अफरीदी, जहांदाद खान, हारिस रऊफ, अबरार अहमद।

पाकिस्तान का स्क्वॉड (Pakistan Squads)

सईम अयूब, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर/कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान, तैयब ताहिर, सलमान आगा, इरफान खान, अब्बास अफरीदी, सुफियान मुकीम, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, ओमैर यूसुफ, जहांदाद खान, अबरार अहमद, मोहम्मद हसनैन।

दक्षिण अफ्रीका का स्क्वॉड (South Africa Squads)

रयान रिकेलटन, रीजा हेंड्रिक्स, मैथ्यू ब्रीट्जके, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर/कप्तान), डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, पैट्रिक क्रूगर, एनरिक नॉर्टजे, ओटनील बार्टमैन, तबरेज शम्सी, नकाबायोमज़ी पीटर, रासी वैन डेर डुसेन, जॉर्ज लिंडे, एंडिले सिमलेन, क्वेना मफाका।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article