एजुकेशन

PM YASASVI स्कॉलरशिप परीक्षा आज, जानें किन छात्रों को मिलेगा लाभ, यहां देखें कितनी मिलेगी छात्रवृत्ति

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 25, 2022, 10:46 AM IST

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आज यानी 25 सितंबर 2022 को पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप अवॉर्ड स्कीम फॉर वाइब्रेट इंडिया की परीक्षा आयोजित करने जा रहा है। परीक्षा दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक निर्धारित है। इस परीक्षा के तहत आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग, ओबीसी, और गैर अधिसूचित श्रेणियों के छात्रों प्रतिवर्ष स्कॉरशिप दी जाएगी।

Image

पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप एग्जाम 2022

KEY HIGHLIGHTS
  • एनटीए आयोजित करता है पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप परीक्षा।
  • आज दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी परीक्षा।
  • बिना प्रवेश पत्र के परीक्षा हॉल में नहीं दी जाएगी एंट्री।

PM Yasasvi Yojana 2022: प्राधानमंत्री यशस्वी स्कॉलरशिप योजना के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए अहम सूचना है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आज यानी 25 सितंबर 2022 को पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप अवॉर्ड स्कीम फॉर वाइब्रेट इंडिया की परीक्षा आयोजित करने जा रहा है। बता दें नेशनल टेस्टिंग एजेंसी प्रति वर्ष अन्य पिछड़ा वर्ग, ओबीसी, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), घूमंतू एवं अर्ध घूमंतू जनजाति डी-अनुसूचित जनजाति (DNT) के छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान करने के लिए पीएम यशस्वी प्रवेश परीक्षा आयोजित करती है। ध्यान रहे इस परीक्षा (PM Yasasvi Yojana Scheme) में केवल वही उम्मीदवार भाग ले सकते हैं जिनके माता -पिता की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से कम है। इस परीक्षा के लिए 11 सितंबर 2022 तक आवेदन किया गया था।

एनटीए ने परीक्षा के लिए सिटी इंटिमशन स्लिप व एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं किया है और परीक्षा की तैयारी में हैं वो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। बिना प्रवेश पत्र के परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी। साथ ही प्रवेश पत्र के साथ पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ व आधार कार्ड की छायाप्रति ले जाना ना भूलें।

इन छात्रों को मिलेगा लाभ

इस परीक्षा को क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इस योजना के तहत, आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग, ओबीसी, और गैर अधिसूचित श्रेणियों के छात्रों को जिनके अभिभावकों की आय सालाना 2.5 लाख रुपये से कम है उन्हें स्कॉलरशिप दिया जाएगा। यहां कक्षा 9वीं से 10वीं के छात्रों को सालाना 75000 रुपये स्कॉलरशिप मिलेगा। वहीं 11 से 12वीं के छात्रों को 1 लाख 25 हजार रुपये की राशि मुहैया करवाई जाएगी।

PM Yasasvi Scholarship 2022 Important Guidelines,

परीक्षा से संबंधित आवश्यक गाइडलाइंस

ध्यान रहे बिना प्रवेश पत्र के परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी। परीक्षा हॉल पर जाने से पहले यह सुनिश्चित कर लें की आपने एडमिट कार्ड के साथ एक पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ व आधार कार्ड की छायाप्रति अपने पास रखा है नहीं। परीक्षा से पहले देरी से बचने के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि, सेंटर पर एक घंटे पहले पहुंचने की सलाह दी जाती है। यहां छात्रों को किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइज ब्लूटूथ, फोन, लैपटॉप और कंप्यूटर ले जाने से बचें। अभ्यर्थियों को अपनी पानी की बोतल ले जाने की सलाह दी जाती है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article