एजुकेशन

BPSC 32nd PCS J Revised Result 2024: बिहार ज्यूडिशियल सर्विस का रिवाइज्ड रिजल्ट जारी, यहां करें चेक

Bihar BPSC 32nd PCS J Revised Result 2024: बिहार में 32वीं ज्यूडिशियल सर्विस की परीक्षा का रिवाइज्ड रिजल्ट जारी हो गया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स अपना बदला हुआ रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बता दें कि 28 नवंबर 2024 को ज्यूडिशियल सर्विस का फाइनल रिजल्ट जारी हुआ था। इस परीक्षा में हर्षिता सिंह ने टॉप किया है।

Image

बिहार ज्यूडिशियल सर्विस का रिवाइज्ड रिजल्ट

Photo : iStock

Bihar BPSC 32nd PCS J Revised Result 2024: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की तरफ से 32वीं ज्यूडिशियल सर्विस की परीक्षा का रिवाइज्ड रिजल्ट जारी हो गया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स अपना बदला हुआ रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बता दें कि 28 नवंबर 2024 को ज्यूडिशियल सर्विस का फाइनल रिजल्ट जारी हुआ था। इस परीक्षा में हर्षिता सिंह ने टॉप किया है।

बिहार ज्यूडिशियल सर्विस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 फरवरी 2023 को शुरू हुई थी। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के लिए प्रीलिम्स परीक्षा 4 जून 2023 को हुई थी। इसका फाइनल रिजल्ट 28 नवंबर 2024 को जारी हुआ। अब नया रिजल्ट कुछ बदलावों के साथ जारी किया गया है।

BPSC 32nd PCS J Revised Result ऐसे करें चेक

  • रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest updates के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर Bihar Judicial Services Competitive Examination Civil Judge PCS J Revised Result पर जाएं।
  • अगले पेज Check Result 2024 के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब मांगी गई डिटेल्स से रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
  • रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

BPSC 32nd Civil Judge Topper: हर्षिता सिंह टॉपर

बिहार में 32वीं ज्यूडिशियल सर्विस परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है। इस परीक्षा में लड़कियों ने बाजी मारी है। सिविल जज बनने वाले टॉप 20 कैंडिडेट्स में 16 लड़कियां ही हैं। इनमें सबसे ऊपर नाम पीडीडीयू नगर की रहने वाली हर्षिता सिंह का है। हर्षिता ने BPSC 32nd PCS J Exam को रैंक 1 लाकर क्रैक किया है। आइए हर्षिता की सफलता के पीछे के संघर्ष पर एक नजर डालते हैं।

हर्षिता सिंह के पिता गुरुवर मनीष पेशे से एक ज्योतिष हैं, जिन्होंने वाराणसी के ही नाड़ी ज्योतिष अनुसंधान केंद्र से शिक्षा प्राप्त की है। वहीं, हर्षिता की माता एक गृहिणी हैं। बेटी की सफलता के बाद उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। ज्यूडिशियल सर्विस की तैयारी कर रहे छात्रों को टिप्स देते हुए हर्षिता कहती हैं कि बिहार सिविल जज के लिए अपने आप को फ्रेश रखने की जरूरत है। पेपर लंबा चलता है तो एनर्जी लो नहीं करनी है।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article