क्राइम

Shraddha murder case : आफताब ने जिसके लिए किया था लास्ट फोटो शूट, उनसे मिली अलग जानकारी

  • Authored by: शिवानी शर्मा
  • Updated Nov 19, 2022, 12:19 PM IST

श्रद्धा वालकर हत्याकांड (Shraddha walkar murder case) को लेकर आरोपी आफताब अमीन पूनावाला (Aftab Amin Poonawalla) के खिलाफ दिल्ली पुलिस सबूत जुटाने में लगी हुई है। इसी दौरान टाइम्स नाउ नवभारत ने एक्सक्लूसिव जानकारी प्राप्त की।

Image

श्रद्धा वालकर हत्याकांड में नया खुलासा

Photo : Times Now Digital

श्रद्धा वालकर हत्याकांड (Shraddha walkar murder case) में लगातार नए-नए खुलासे हो रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत ने एक्सक्लूसिव जानकारी प्राप्त की। आरोपी आफताब पूनावाला (Aftab Amin Poonawalla) कॉल सेंटर में तो काम करता ही था लेकिन उसे फोटोग्राफी में काफी ज्यादा दिलचस्पी थी खासतौर पर फुड फोटोग्राफी। तो वो अपने आप को फूड ब्लॉगर भी बताता था ऐसे में उसके 2 इंस्टाग्राम अकाउंट है जिसमे एक उसका पर्सनल अकाउंट हैं जिसका नाम thehungrychokro है तो एक और प्रोफेशनल अकाउंट है जिसका नाम thehungrychokro_escapdes है। ऐसे में जब हमने आफताब के बारे में जानने की कोशिश की तो हम आफताब के इंस्टाग्राम के लास्ट पोस्ट के जरिए मुंबई के सायन में 'स्टूडियो वन फोर थ्री' केक शॉप पहुंचे, जिसके लिए लास्ट फोटो शूट आफताब ने किया था जो था इसी साल का फरवरी महीना यानी दिल्ली शिफ्ट होने से ठीक कुछ महीने पहले।

आफताब के इस लास्ट इंस्टाग्राम पोस्ट पर क्लिक कर जब हम इस केक शॉप के पास पहुंचे तो, हमने घंटी बजाई कोई जवाब नहीं आया। ऐसे में थोड़ा इंतजार करने के बाद खुद ऑफ कैमरा केक शॉप की ओनर सलोनी शाह ने हमें बताया कि वो कैमरे पर बात करने में सहज नहीं है लेकिन हां हम आफताब और श्रद्धा के घर गए थे अक्टूबर में वसई के केक शॉप के प्रोडक्ट की शूट के लिए। आफताब ने कहा था की वो सारा सामान लेकर आएगा तो वो ज्यादा पैसे चार्ज करेगा इसलिए वो लोग खुद वसई गए थे, जहां घर पर आफताब की पार्टनर श्रद्धा भी मौजूद थी।

सलोनी ने बताया की श्रद्धा अपने कमरे से बाहर ही नहीं आ रही थी। ना ही उसकी कोई आवाज आई। आपके घर कोई आता है तो कम से कम बाहर आकर देखते हैं लेकिन ऐसा कुछ नहीं था। श्रद्धा सिर्फ एक बार बाहर आई वो भी आफताब को पूछने के लिए कि खाने का वक्त हो गया है वो क्या खाएगा। वो नीचे से जाकर ले आएगी। उसके बाद उन्होंने खाना खाया। श्रद्धा ने अपने कमरे में ही खाया। आफताब का बरताव काफी शांत और प्रोफेशनल था।

सलोनी ने बताया कि फिर से उसे अफताब का सामने से एक बार कॉल आया कि उसे एक स्पेशल ओकेजन के लिए केक चाहिए। और वो खुद आकर ले जाएगा। केक कौन सा चाहिए इस बात की जानकारी भी दी लेकिन कभी उसने ना फिर कॉल या मैसेज किया। केक लेने के लिए ना वो खुद आया यह बात इसी साल फरवरी की है। ऐसे में केक शॉप ओनर के लिए शॉकिंग था की इतना शांत दिखने वाला टैलेंटेड लड़का किसी का कत्ल कर सकता है।

शिवानी शर्मा
शिवानी शर्माauthor

19 सालों के पत्रकारिता के अपने अनुभव में मैंने राजनीति, सामाजिक सरोकार और रक्षा से जुड़े पहलुओं पर काम किया है। सीमाओं पर देश के वीरों का शौर्य, आत्मनिर्भर होती भारत की सेनाओं का साहस और रक्षा मंत्रालय की हर हलचल के साथ ही रूस-यूक्रेन युद्ध को नज़दीक से देखा, समझा और रिपोर्ट किया है। विषमताओं को पार कर वास्तविक नियंत्रण रेखा पर 19,300 फीट पर दुनिया के सबसे ऊँचे पास पर पहुँचने वाली पहली पत्रकार होने का गौरव प्राप्त किया। Times Now नवभारत पर रक्षा क्षेत्र से जुड़ी ऐसी महत्वपूर्ण खबरें लाना मेरी कोशिश है जो आपको सिर्फ सच बताएं।

और पढ़ें
End of Article