क्राइम

Pakistan Don: दादा भी मारा गया था, बाप भी और अब अमीर बलाज टीपू भी; लाहौर के सबसे बड़े डॉन की सरेआम हत्या

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 19, 2024, 08:57 PM IST

Pakistan Don: अमीर बलाज टीपू का परिवार लाहौर में खानदानी डॉन का खिताब रखता है। ​हिंसा की ये कहानी अमीर बलाज टीपू के दादा बिल्ला ट्रकानवाला ​से शुरू होती है। उसके दादा, सालों पुराने झगड़े में ऐसे उलझे की उलझते ही चले गए।

Image

लाहौर का डॉन अमीर बलाज टीपू की हत्या

Pakistan Don: पाकिस्तान के लाहौर का सबसे बड़ा डॉन अमीर बलाज टीपू की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। अमीर बलाज टीपू को एक शादी समारोह में सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई है। अमीर बलाज टीपू का पूरा खानदान ही अंडरवर्ल्ड से जुड़ा है। अमीर बलाज टीपू के बाप से लेकर दादा से लेकर डॉन ही थे। हालांकि सभी की मौत अप्राकृतिक ही रही है।

दादा से शुरू हुई थी कहानी

अमीर बलाज टीपू का परिवार लाहौर में खानदानी डॉन का खिताब रखता है। हिंसा की ये कहानी अमीर बलाज टीपू के दादा बिल्ला ट्रकानवाला से शुरू होती है। उसके दादा, सालों पुराने झगड़े में ऐसे उलझे की उलझते ही चले गए। कुछ सालों बाद मारे गए। इसके बाद अमीर बलाज टीपू के पिता आरिफ अमीर ने अंडरवर्ल्ड की गद्दी संभाली। हालांकि 2010 में आरिफ अमीर की भी हत्या हो गई।

अमीर बलाज टीपू को मिली गद्दी

आरिफ अमीर की हत्या के बाद अमीर बलाज टीपू ने गद्दी संभाली। अमीर बलाज टीपू ने क्राइम की दुनिया के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में व्यापार को बढाया। यही कारण था कि अमीर बलाज टीपू माल परिवहन नेटवर्क का मालिक भी था। अमीर के वहां के राजनेताओं से भी संबंध थे। इमरान खान से लेकर नवाज शरीफ तक से संबंध थे।

अमीर बलाज टीपू की हत्या कैसे हुई

पुलिस रिपोर्टों में कहा गया कि अमीर बलाज टीपू एक शादी समारोह में गया था। जहां उसे निशाना बनाया गया। हमलावर ने टीपू के साथ-साथ दो अन्य मेहमानों को भी निशाना बनाया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि टीपू के बॉडीगार्ड्स ने गोलीबारी के दौरान जवाबी कार्रवाई की, जिसके परिणामस्वरूप हमलावर की तत्काल मौत हो गई। टीपू को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article