क्राइम

मां ने ही बेटी की इज्जत का सौदा कर डाला, सोनागाछी में बेच खुद कर रह थी ऐश; शोषण के कारण बच्ची की मौत

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 11, 2024, 12:04 AM IST

कोलकाता पुलिस ने जब एक नाबालिग लड़की की रहस्यमय मौत की जांच शुरू की तो पता चला कि उसकी मां ने ही पहले बिहार और फिर पश्चिम बंगाल में दो अलग-अलग वेश्यालयों में बेच दिया था।

Image

मां ने ही बेटी को बेचा (प्रतीकात्मक फोटो- Pixabay)

मां के लिए बच्चे, जिगर का टुकड़ा होते हैं, लेकिन सोचिए उस बच्ची का क्या हाल हुआ होगा, जिसे उसकी मां ने ही न केवल वेश्यावृति के धंधे में धकेला बल्कि खुद जाकर वेश्यालय में बेच भी आई। वो भी एक बार नहीं 2-2 बार। जहां बच्ची का इस तरह से यौन शोषण हुआ कि उसकी मौत ही हो गई।

2 बार बेटी को बेचा

मामला पश्चिम बंगाल का है। कोलकाता पुलिस ने जब एक नाबालिग लड़की की रहस्यमय मौत की जांच शुरू की तो पता चला कि उसकी मां ने ही पहले बिहार और फिर पश्चिम बंगाल में दो अलग-अलग वेश्यालयों में बेच दिया था। एक एनजीओ के सदस्यों ने कथित तौर पर पीड़िता को छुड़ाकर उसकी गंभीर हालत के कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

पहली बार बचा ली गई थी लड़की

पुलिस सूत्रों ने कहा कि पीड़िता को सबसे पहले 2021 में उसकी मां ने बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित एक वेश्यालय में बेचा था। जानकारी मिलने पर एनजीओ ने कोलकाता के नारकेलडांगा थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस मुजफ्फरपुर पहुंची और लड़की को छुड़ाया। तब जब पुलिस ने पीड़ता को उसकी मां को सौंपा तो उसने अफसोस जताया था।

दूसरी बार सोनागााछी में बेचा

बाद में पता चला कि उसका पश्चाताप कुछ और नहीं, बल्कि नौटंकी थी। महिला ने 2022 में फिर से अपनी बेटी को एक एजेंट के माध्यम से उत्तरी कोलकाता के सोनागाछी वेश्यालय में बेच दिया। जो एशिया के सबसे बड़े रेड-लाइट क्षेत्रों में से एक है। इस बार लड़की वेश्यालय में मकान मालकिन और वहां आने वाले अलग-अलग ग्राहकों के हाथों यौन शोषण का शिकार बनी। जब पीड़िता गंभीर रूप से बीमार हुई तो वेश्यालय की मकान मालकिन ने उसे रिहा कर दिया और उसने लड़की को उसकी मां के आवास के सामने पहुंचवा दिया। बाद में लड़की की अस्पताल में मौत हो गई।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article