शहर

UP में यहां बनेगा तांबे का विश्व का सबसे ऊंचा शिव मंदिर, ये IIT संस्थान कर रहे सहयोग

यूपी भदोही स्थित सुंदरवन में विश्व के सबसे ऊंचे तांबे के शिव मंदिर का निर्माण किया जाएगा। वाराणसी, चेन्नई, मुंबई और कानपुर के आईआईटी के सहयोग से 180 फुट ऊंचे तांबे के शिव मंदिर का निर्माण कराया जाएगा।

Image

(फाइल फोटो)

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

भदोही: जिले में सीतामढ़ी और महर्षि वाल्मीकि आश्रम के पास सुंदरवन में तांबे के विश्व के सबसे ऊंचे 180 फुट के शिव मंदिर का निर्माण किया जाएगा। 18 दिसंबर को प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह निर्माण कार्यों की शुरुआत करेंगे। श्री राम जानकी मंदिर ट्रस्ट से जुड़ीं मां राज लक्ष्मी मंदा ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नौ टन वजन

उन्होंने बताया कि नौ टन वजन और नौ फुट ऊंचा शिवलिंग 17 अप्रैल, 2022 को भदोही के सुंदरवन लाया गया था और मंदिर के गर्भगृह के लिए 45 फुट खुदाई हो चुकी है। वाराणसी, चेन्नई, मुंबई और कानपुर के आईआईटी के सहयोग से 180 फुट ऊंचे तांबे के शिव मंदिर का निर्माण कराया जाएगा। मंदा ने कहा कि इस मंदिर के स्थापित होने से क्षेत्र में पर्यटकों का आगमन बढ़ेगा, जिससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसरों का सृजन होगा।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article