UP News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में एक थ्री स्टार होटल में आग लग गई। काफी नुकसान हुआ। अधिकारियों ने कहा कि उत्तर प्रदेश के वाराणसी में श्री नगर कॉलोनी में एक थ्री स्टार होटल में मंगलवार देर रात भीषण आग लग गई, जिससे करोड़ों रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की खबर नहीं है।
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, आग लगने का सही कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। सूचना मिलने के बाद दमकल की एक टीम पहुंची और ऑपरेशन शुरू किया। अधिकारियों ने कहा कि फिलहाल दमकल की गाड़ियां मौके पर हैं और आग बुझाने का अभियान जारी है।
घटना के वीडियो में होटल से घना धुंआ और आग की लपटें निकलती दिख रही हैं और दमकलकर्मी आग पर काबू पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का दावा है कि फायर ब्रिगेड एक घंटे से ज्यादा की देरी के बाद मौके पर पहुंची।
अधिक जानकारी की प्रतीक्षा करें....
