Pune News: पुणे के लोगों को एक बार फिर से पानी की कटौती की परेशानी से गुजरना होगा। शहर के कई इलाकों में दो दिन 15-16 फरवरी को पानी नहीं आएगा। इस बात की जानकारी पुणे नगर निगम (पीएमसी) के जल आपूर्ति विभाग की ओर से दी गई है। विभाग के अनुसार ओवरहेड टैंकों में फ्लो मीटर लगाने का काम जारी है, जिसके चलते पुणे के कई इलाकों में 15-16 फरवरी को पानी की सप्लाई बंद रहेगी। इसको लेकर जल आपूर्ति विभाग ने एक विज्ञप्ति भी जारी की है।
जल आपूर्ति विभाग ने बताया है कि 15 फरवरी को नरहे, डायरी और डायरी खंडोबा मंदिर में पानी की आपूर्ति बंद कर दी जाएगी। जबकि 16 फरवरी खड़की, बोपोडी, औंध, पंचवटी, अभिमनश्री सोसाइटी, पद्मावती, इंदिरानगर, बिबवेवाड़ी, हडपसर, चंदननगर, खराड़ी धनकवाड़ी, महर्षिनगर, डायस प्लॉट, मार्केट यार्ड, तलजाई, ससानेनगर और हडपसर में सोलापुर रोड का इलाके प्रभावित रहेंगे।
