बिजनेस

पिता की राह पर मुकेश अंबानी के बच्चे, नहीं लेंगे कोई सैलरी, सिर्फ इस बात का मिलेगा पैसा

Children Of Mukesh Ambani Wont Take Salary: आकाश अंबानी, ईशा अंबानी और अनंत अंबानी रिलायंस से कोई सैलरी नहीं लेंगे। उन्हें केवल बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स या समितियों की बैठक में शामिल होने की फीस के रूप में भुगतान किया जाएगा।

Image

मुकेश अंबानी के बच्चे नहीं लेंगे सैलरी

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • मुकेश अंबानी के बच्चे नहीं लेंगे सैलरी
  • ईशा समेत तीनों बच्चों को रिलायंस से सैलरी नहीं मिलेगी
  • मुकेश अंबानी भी नहीं ले रहे सैलरी

Children Of Mukesh Ambani Wont Take Salary: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Reliance Industries) के निदेशक बनाए गए अंबानी परिवार के तीनों उत्तराधिकारी कोई वेतन नहीं लेंगे। इनमें रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के तीनों बच्चे, आकाश अंबानी, ईशा अंबानी और अनंत अंबानी, शामिल हैं। इन तीनों को सिर्फ बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स और समितियों की बैठकों में शामिल होने की फीस दी जाएगी। कंपनी ने उनकी नियुक्ति पर शेयरधारकों की मंजूरी लेने के लिए रखे गए प्रस्ताव में यह जानकारी दी है।

मुकेश अंबानी भी नहीं ले रहे सैलरी

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी भी वित्त वर्ष 2020-21 से ही कोई वेतन नहीं ले रहे हैं। उनके दोनों बेटों - आकाश और अनंत और बेटी ईशा को कंपनी के निदेशक मंडल में शामिल किए जाने की घोषणा अगस्त में आयोजित सालाना आम बैठक में की गई थी।

नहीं लेंगे कोई सैलरी

रिलायंस ने अब अपने शेयरधारकों को डाक के जरिये पत्र भेजकर इन तीनों नियुक्तियों पर उनकी मंजूरी मांगी है। इस नोटिस में कहा गया है कि नए निदेशकों को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स या समितियों की बैठक में शामिल होने की फीस के रूप में भुगतान किया जाएगा। वे निदेशक के तौर पर कंपनी से कोई वेतन नहीं लेंगे।

किस पर कौन से बिजनेस की जिम्मेदारी

ईशा अंबानी रिलायंस के रिटेल कारोबार रिलायंस रिटेल का जिम्मा संभाल रही हैं। वहीं आकाश अंबानी दूरसंचार कारोबार जियो की कमान संभाल रहे हैं। उनके भाई अनंत अंबानी के पास रिलायंस का ऊर्जा एवं नवीकरणीय ऊर्जा कारोबार है।

मुकेश अंबानी ने अपनी उत्तराधिकार योजना के तहत अपने सभी बच्चों के बीच कारोबार के अलग-अलग सेगमेंट को बांट दिया है। हालांकि, वह अभी अगले पांच साल तक कंपनी के चेयरमैन बने रहेंगे।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article