बिजनेस

Stock under 60: 60 रुपये से कम वाले इस बैंक के शेयर पर बड़ा अपडेट, 3000 करोड़ रुपये का है प्लान

Stock under rs 60: पंजाब एंड सिंध बैंक इस महीने बुनियादी ढांचा बॉण्ड के जरिये 3,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रहा है। इन बॉण्ड्स को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट किया जाएगा।

Image

प्रतीकात्मक फोटो।

Photo : iStock

Stock under rs 60: सार्वजनिक क्षेत्र की पंजाब एंड सिंध बैंक इस महीने बुनियादी ढांचा बॉण्ड जारी कर 3,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। बैंक ने निदेशक मंडल की मंजूरी के बाद 5,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए बुनियादी ढांचा बॉण्ड के माध्यम से धन जुटाने की पहल की है। पहले चरण में बैंक 3,000 करोड़ रुपये जुटाने का प्रस्ताव लेकर आ रहा है, जो इस महीने के तीसरे सप्ताह में संभवत: जारी होगा।

बॉण्ड का आकार और ग्रीनशू विकल्प

पंजाब एंड सिंध बैंक द्वारा जारी किए जाने वाले बॉण्ड का न्यूनतम आकार 500 करोड़ रुपये होगा। इसके साथ ही 2,500 करोड़ रुपये का ग्रीनशू विकल्प भी प्रदान किया जाएगा। यह बॉण्ड भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के दिशा-निर्देशों के तहत 10 वर्षों की अवधि के होंगे। इसके अलावा, घरेलू रेटिंग एजेंसियों ने इन बॉण्ड्स को 'एए' रेटिंग दी है, जो निवेशकों के लिए एक सकारात्मक संकेत है।

एनएसई पर लिस्ट होंगे बॉण्ड

इन बुनियादी ढांचा बॉण्ड को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर लिस्ट किया जाएगा, जिससे निवेशकों को इनकी आसानी से खरीद-बिक्री करने का अवसर मिलेगा। पंजाब एंड सिंध बैंक के इस कदम से बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए जरूरी पूंजी जुटाने में मदद मिलेगी और बैंक की वित्तीय स्थिति भी मजबूत होगी।

पंजाब एंड सिंध बैंक शेयर प्राइस

पंजाब एंड सिंध बैंक का करेंट शेयर प्राइस 52.69 रुपये है।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

भाषा इनपुट के साथ

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article