यूटिलिटी

पानी का बिल करना है कम, तो फॉलो करें ये टिप्स, बचेगा काफी पैसा

How To Reduce Water Bill: टपकते नल एक-एक बूंद करके पानी का नुकसान कराते हैं। लेकिन जैसे-जैसे महीने बीतते हैं, वे बूँदें बढ़ती जाती हैं। टपकते नल से प्रति सेकंड एक बूंद गिरने से हर साल 7881 लीटर पानी खराब हो सकता है।

Image

पानी का बिल कैसे कम करें

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • लीकेज ठीक कराएं ताकि पानी बर्बाद न हो
  • एक साथ धोएं कपड़े ताकि कम पानी खर्च हो
  • डिशवॉशर से बर्तन धोएं

How To Reduce Water Bill: क्या आप अपने यूटिलिटी बिलों से परेशान हैं? अगर हां तो आपको इनमें कटौती करने के तरीकों की तलाश करनी चाहिए। इंटरनेट, बिजली और केबल टीवी की तरह पानी का बिल भी आपकी जेब पर काफी बोझ डाल सकता है। ऐसे में यदि आप पानी के अधिक बिल से परेशान हैं तो कुछ टिप्स की मदद से उसे घटा सकते हैं।

लीकेज ठीक कराएं

टपकते नल एक-एक बूंद करके पानी का नुकसान कराते हैं। लेकिन जैसे-जैसे महीने बीतते हैं, वे बूँदें बढ़ती जाती हैं। टपकते नल से प्रति सेकंड एक बूंद गिरने से हर साल 7881 लीटर पानी खराब हो सकता है।

एक साथ धोएं कपड़े

आपको केवल कुछ टी-शर्ट और एक जोड़ी सॉक्स धोने के लिए अपनी वॉशिंग मशीन चलाने से बचना चाहिए। इससे पानी की बर्बादी होती है। इसके बजाय एक साथ अधिक कपड़े धोएं।

शॉवर से कम नहाएं

शानदार शॉवर लेना अच्छा तो लगता है, लेकिन यह आपके पानी का बिल बढ़ा देता है। अपने नहाने के समय को पांच मिनट या उससे कम समय तक सीमित करने का प्रयास करें। शॉवर से बजाय बाल्टी से नहाएं।

बर्तन धोने का तरीका बदलें

डिशवॉशर से बर्तनों को हाथ से धोने की तुलना में कम पानी उपयोग होता है। यदि आपके पास डिशवॉशर नहीं है, तो सिंक में साबुन का पानी भरें और उससे एक साथ सारे बर्तन धो लें।

बारिश का पानी इकट्ठा करें

आप बारिश के पानी को इकट्ठा करने के लिए पानी की टंकी या किसी बड़े कंटेनर का उपयोग कर सकते हैं और उस पानी का उपयोग अपने लॉन और बगीचे को हाइड्रेट करने के लिए कर सकते हैं।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article