बॉलीवुड

Ambani Ganesh Puja पर हॉट हसीना बनकर पहुंची Disha Patani, फैंस ने लगा दी क्लास

Disha Patani trolled for her look: बॉलीवुड अदाकारा दिशा पाटनी (Disha Patani) अंबानी परिवार की गणेश पूजा में बोल्ड बाला बनकर पहुंची थी, जिस कारण लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि दिशा पाटनी को समझना चाहिए कि उन्हें पूजा में किस तरह के कपड़े पहनकर जाना चाहिए।

Image

Netizens SLAM Disha Patani For BOLD Blouse At Ambani Ganesh Puja: Darshan Karne Aayi Hai Ya Angpradarshan

Disha Patani trolled for her look: बॉलीवुड अदाकारा दिशा पाटनी को लोग उनके बोल्ड लुक्स की वजह से जानते हैं। अदाकारा जब भी इंस्टाग्राम पर अपनी बोल्ड फोटोज शेयर करती है तो लोग उन्हें हाथों हाथ लेते हैं और जमकर प्यार बरसाते हैं। बीती रात दिशा पाटनी अंबानी परिवार द्वारा रखी गई गणेश पूजा पर ग्लैमरस हसीना बनकर पहुंची। दिशा पाटनी (Disha Patani) के पक्के फैंस को तो उनका ये अवतार पसंद आया लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्होंने इस कारण दिशा पाटनी की क्लास लगा दी है। दिशा पाटनी को ट्रोल करने वाले लोग बोल रहे हैं कि उन्हें यह समझना चाहिए कि पूजा के लिए जब जाते हैं तो रैंप वॉक वाले कपड़े पहनते हैं।

Disha Patani को लोगों ने किया ट्रोल

अदाकारा दिशा पाटनी अंबानी परिवार की गणेश पूजा में पिंक रंग की साड़ी पहनकर पहुंची थी। दिशा पाटनी ने ये साड़ी काफी नीचे बांध रखी थी और उनका ब्लाउज भी थोड़ा सा रिवीलिंग था। लोगों को दिशा पाटनी का ये अवतार बिल्कुल पसंद नहीं आया और उन्होंने अदाकारा की क्लास लगा दी है। एक व्यक्ति ने कमेंट में लिखा है, 'इन मैडम को कोई बताए कि ये फैशन शो में नहीं बल्कि पूजा में आई हैं।' तो वहीं दूसरे व्यक्ति ने लिखा है, 'दिशा को क्या हो गया है? क्या इसके पास अच्छे कपड़े नहीं हैं।'

अंबानी परिवार द्वारा रखी गई गणेश पूजा में पूरी बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री पहुंची थी। सलमान खान, शाहरुख खान से लेकर दिशा पाटनी जैसी नई नवेली हीरोइनों को भी अंबानी परिवार की तरफ से पूजा के लिए बुलावा भेजा गया था। इन सभी स्टार्स ने अंबानी परिवार की पूजा में शमिल होकर उसकी शोभा बढ़ाई।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article