बिजनेस

Reliance-Rosneft Deal: रिलायंस ने की रूसी तेल कंपनी के साथ ऐतिहासिक डील, रोज मिलेगा 5 लाख बैरल कच्चा तेल

Reliance-Rosneft Deal: रिलायंस ने कहा कि वह रूस समेत इंटरनेशनल सप्लायर्स के साथ काम करती है और इसकी डील बाजार की स्थितियों पर आधारित होती हैं। कंपनी ने आपूर्ति समझौतों की गोपनीयता का हवाला देते हुए वाणिज्यिक मामलों पर टिप्पणी नहीं की है।

Image

रिलायंस-रोसनेफ्ट के बीच डील

KEY HIGHLIGHTS
  • रिलायंस-रोसनेफ्ट के बीच डील
  • डेली 5 लाख बैरल क्रूड ऑयल की है डील
  • वैश्विक आपूर्ति का होगा 0.5%

Reliance-Rosneft Deal: रूस की सरकारी तेल कंपनी रोसनेफ्ट ने भारतीय प्राइवेट रिफाइनर रिलायंस को लगभग 500,000 बैरल प्रति दिन (बीपीडी) कच्चे तेल की सप्लाई करने पर सहमति जताई है। ये दोनों देशों के बीच अब तक की सबसे बड़ी एनर्जी डील है। ये 10 साल का समझौता है, जो वैश्विक आपूर्ति का 0.5% है और आज की कीमतों पर इसकी वैल्यू लगभग 13 बिलियन डॉलर प्रति वर्ष है। यह भारत और रूस के बीच ऊर्जा संबंधों को और मजबूत करेगा।

ये भी पढ़ें -

इंटरनेशनल सप्लायर्स के साथ कारोबार

ईटी की रिपोर्ट के अनुसार रिलायंस ने कहा कि वह रूस समेत इंटरनेशनल सप्लायर्स के साथ काम करती है और इसकी डील बाजार की स्थितियों पर आधारित होती हैं। कंपनी ने आपूर्ति समझौतों की गोपनीयता का हवाला देते हुए वाणिज्यिक मामलों पर टिप्पणी नहीं की है।

व्लादिमीर पुतिन आने वाले हैं भारत

यह डील रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा से पहले हुई है। जबकि उधर अमेरिका के अगले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि जनवरी में पदभार संभालते ही वह रूस और यूक्रेन पर युद्ध रोकने के लिए दबाव डालना चाहते हैं।

भारत ने रूसी तेल पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया

भारत के एनर्जी इम्पोर्ट में रूसी तेल का हिस्सा एक तिहाई से ज़्यादा है। यूरोपीय संघ (ईयू), जो पहले रूसी तेल का टॉप खरीदार था, ने यूक्रेन पर 2022 के आक्रमण के जवाब में रूसी तेल आयात पर प्रतिबंध लगा दिए, जिसके बाद भारत रूसी कच्चे तेल का सबसे बड़ा आयातक बन गया।

भारत ने रूसी तेल पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया है, इसलिए रिफाइनर सस्ते कच्चे तेल की आपूर्ति का लाभ उठा रहे हैं। प्रतिबंधों के कारण रूसी तेल कम से कम 3 से 4 डॉलर सस्ता हो गया है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article