इनकम टैक्स

ITR Portal Maintenance: नहीं चल रहा इनकम टैक्स पोर्टल, मैंटेनेंस के चलते सभी सेवाएं ठप्प, जानें फिर कब होगा एक्टिव

ITR Portal Maintenance: आयकर विभाग के अनुसार टैक्सपेयर्स के लिए ई-फाइलिंग पोर्टल पर कोई सर्विस 3 फरवरी से 5 फरवरी तक उपलब्ध नहीं होंगी। दरअसल पोर्टल पर मैंटेनेंस का काम चल रहा है और इसी वजह से सभी सेवाएं बाधित रहेंगी।

Image

आईटीआर पोर्टल का चल रहा रखरखाव

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • आईटीआर पोर्टल नहीं चल रहा
  • मैंटेनेंस के चलते पोर्टल नहीं चल रहा
  • 5 फरवरी सुबह 6 बजे से होगा फिर एक्टिव

ITR Portal Maintenance: आयकर विभाग के अनुसार टैक्सपेयर्स के लिए ई-फाइलिंग पोर्टल पर कोई सर्विस 3 फरवरी से 5 फरवरी तक उपलब्ध नहीं होंगी। दरअसल पोर्टल पर मैंटेनेंस का काम चल रहा है और इसी वजह से सभी सेवाएं बाधित रहेंगी। मैंटेनेंस के तहत सिस्टम का अपग्रेडेशन भी कियाा जा रहा है। विभाग ने करदाताओं से इस मैंटेनेंस के अनुसार ही अपनी एक्टिविटीज की योजना बनाने को कहा है। मैंटेनेंस का काम 3 फरवरी दोपहर 2 बजे से शुरू हुआ है और सोमवार 5 फरवरी की सुबह 6 बजे तक चलेगा।

ये भी पढ़ें -

आईटी रिटर्न फॉर्म हुए जारी

बीते शुक्रवार को आयकर विभाग ने कहा कि इसने एसेसमेंट ईयर (AY) 2024-25 के लिए टैक्स रिटर्न फाइल करने के लिए आईटी रिटर्न फॉर्म 2, 3 और 5 को नोटिफाई कर दिया है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने एक बयान में कहा है कि एवाई 2024-25 के लिए आयकर रिटर्न फॉर्म (आईटीआर फॉर्म) 2, 3 और 5 को अधिसूचित किया है।

बता दें कि ITR-1, जो 50 लाख तक की कुल आय वाले व्यक्तियों द्वारा फाइल किया जाता है, और कंपनियों के लिए ITR-6 क्रमशः दिसंबर 2023 और जनवरी 2024 में पहले अधिसूचित किए गए थे। सभी आईटीआर फॉर्म 1 से 6 को अधिसूचित कर दिया गया है और ये सभी 1 अप्रैल, 2024 से लागू होंगे।

ITR Portal Maintenance

आईटीआर पोर्टल मैंटेनेंस

हर साल जारी होते हैं नए फॉर्म

सीबीडीटी हर साल नए आईटीआर फॉर्म जारी करता है। विभाग ने कई तरह की लेनदेन की पारदर्शिता बढ़ाने और विभिन्न कटौतियों को शामिल करने के लिए आईटीआर फॉर्म में बदलाव किए हैं। एवाई 2024-25 के लिए नए आईटीआर फॉर्म में कई नई चीजे हैं। इनमें लीगल एंटिटी आइडेंटिफायर (एलईआई) नंबर, ऑडिट रिपोर्ट और यूडीआईएन का एक रिसीट नंबर और कैपिटल गेन्स अकाउंट स्कीम शामिल है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article