पटना

Bihar Weather Report: बिहार में सर्द हवा ने बढ़ाई ठंड, कई जिलों में शीतलहर का Alert; जानें आज का मौसम

Bihar Weather Report: बिहार में पछुआ हवा के कारण ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। अधिकतर जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई है। बुधवार को गया और नालंदा में हुई हल्की बारिश ने ठंड को और बढ़ा दिया है।

Image

फाइल फोटो।

Photo : iStock

Bihar Weather Report: बिहार में सर्द पछुआ हवाओं के चलने से लोगों का बुरा हाल है। बुधवार को प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ी और तापमान भी अपने निचले स्तर पर पहुंच गया। सुबह घना कोहरा छाया रहने से लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत हुई। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज (गुरुवार) बिहार के 15 जिलों में मध्यम से घना कोहरा छाया हुआ है। साथ ही, 12 जिलों में पवन ठिठुरन को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। दिन में थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन शाम से लेकर सुबह तक ठंड का प्रकोप जारी रहने की संभावना है।

आज कैसा रहेगा मौसम का हाल?

पटना मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में ठंड में और इजाफा होगा। गुरुवार से उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। पूरे राज्य में दिन और रात के तापमान में कमी देखने को मिलेगी।

कोहरा और ठंड से प्रभावित जिले

पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधेपुरा, पटना, बेगुसराय, खगड़िया, समस्तीपुर, वैशाली, बक्सर, भागलपुर, लखीसराय, भोजपुर और कटिहार में घना कोहरा छाया हुआ है। साथ ही सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, पटना, वैशाली, अरवल, औरंगाबाद, नालंदा, गया, शेखपुरा और समस्तीपुर जिलों में ठिठुरन वाली ठंड पड़ने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

बिहार में तापमान में गिरावट

राज्य में सर्दी का सितम लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के अधिकांश हिस्सों में अगले 48 घंटों तक शीत लहर चलने की संभावना है। राज्य के पश्चिमी भाग में न्यूनतम तापमान 7-10 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 22-24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। वहीं, पूर्वी बिहार में भी ठंड का प्रकोप जारी रहेगा। न्यूनतम तापमान 10-12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22-24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बता दें कि बुधवार को समस्तीपुर में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि डेहरी और सासाराम में अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा था।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article