बिजनेस

बॉस रहते चंदा कोचर ने कैसे लगाया ICICI बैंक को 1033 करोड़ रु का चूना, CBI ने किया खुलासा

ICICI Bank-Chanda Kochhar: 10,000 पन्नों से अधिक लंबी चार्ज शीट हाल ही में सीबीआई की एक विशेष अदालत के सामने फाइल की गई थी। चंदा कोचर, उनके पति और इस समय जमानत पर बाहर हैं। चंदा कोचर के आईसीआईसीआई बैंक की एमडी और सीईओ बनने के बाद, 1 मई 2009 से वीडियोकॉन ग्रुप को छह 'रुपया टर्म लोन' (आरटीएल) मंजूर किए गए।

Image

आईसीआईसीआई बैंक ने वीडियोकॉन को दिया 1000 करोड़ रु से अधिक का लोन

KEY HIGHLIGHTS
  • चंदा कोचर ने कराया आईसीआईसीआई बैंक को भारी नुकसान
  • सीबीआई ने चार्जशीट में किए बड़े खुलासे
  • जमानत पर बाहर हैं चंदा कोचर और उनके पति

ICICI Bank-Chanda Kochhar: जांच एजेंसी सीबीआई (CBI) ने आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) की पूर्व एमडी और सीईओ चंदा कोचर (Chanda Kochhar), उनके पति दीपक कोचर (Deepak Kochhar) और वीडियोकॉन समूह (Videocon Group) के फाउंडर वेणुगोपाल धूत (Venugopal Dhoot) के खिलाफ दाखिल की गई चार्जशीट में बड़ा खुलासा किया है। सीबीआई की चार्जशीट के मुताबिक आईसीआईसीआई बैंक द्वारा वीडियोकॉन ग्रुप को दिया गया 1000 करोड़ रु से अधिक का लोन गैर-निष्पादित संपत्ति या एनपीए (NPA) में बदल गया।

कितनी बार मिला टर्म लोन

ईटी एनर्जीवर्ल्ड के अनुसार 10,000 पन्नों से अधिक लंबी चार्ज शीट हाल ही में सीबीआई की एक विशेष अदालत के सामने पेश की गई। चंदा कोचर, उनके पति और इस समय जमानत पर बाहर हैं। चंदा कोचर के आईसीआईसीआई बैंक की एमडी और सीईओ बनने के बाद, 1 मई 2009 से वीडियोकॉन ग्रुप को छह 'रुपी टर्म लोन' (आरटीएल) मंजूर किए गए।

चार्ज शीट में कहा गया है कि जून 2009 से अक्टूबर 2011 के बीच बैंक ने वीडियोकॉन ग्रुप के लिए कुल 1,875 करोड़ रुपये के आरटीएल पास किए।

चंदा कोचर का क्या है रोल

चंदा कोचर डायरेक्टर्स की उस दो सदस्यीय समिति की चेयरपर्सन थीं, जिसने अगस्त 2009 में वीडियोकॉन इंटरनेशनल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (VIEL) के 300 करोड़ रुपये की आरटीएल को मंजूरी दी। इसके अलावा, वह अक्टूबर 2011 में वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज लिमिटेड (VIL) को 750 करोड़ रुपये के आरटीएल को मंजूरी देने के लिए सीनियर्स मैनेजर्स की समिति के साथ-साथ क्रेडिट समिति की सदस्य थीं।

1033 करोड़ रु का चूना लगा

चार्जशीट में कहा गया है कि चंदा कोचर उन समितियों की भी सदस्य थीं जिन्होंने 2012 के बाद भी वीडियोकॉन समूह को कई लोन दिए। आईसीआईसीआई बैंक द्वारा वीडियोकॉन ग्रुप को पास की गईं लोन फैसिलिटीज जून 2017 में एनपीए में बदल गईं, जिसमें 1,033 करोड़ रुपये की बकाया राशि थी। इससे, आईसीआईसीआई बैंक को 1,033 करोड़ रुपये और ब्याज का नुकसान उठाना पड़ा।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article