ICICI And BoI Hiked Loan Rates: आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) पंजाब नेशनल बैंक (PNB) और बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) या बीओआई ने सभी अवधियों के लोन पर अपनी सीमांत लागत-आधारित उधार दर (MCLR) में बदलाव किया है। बैंक वेबसाइटों के अनुसार नई ब्याज दरें 1 अगस्त 2023 से प्रभावी हो गई हैं। एमसीएलआर या मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट वह न्यूनतम उधार दर (Lending Rate) होती है जिसके नीचे कोई बैंक उधार नहीं दे सकता है। आगे चेक करें नई दरें और जानें ईएमआई (EMI) पर क्या पड़ेगा असर।
बढ़ेगा EMI का बोझ
एमसीएलआर में बढ़ोतरी का मतलब है कि होम, ऑटो और पर्सनल लोन जैसे एमसीआर आधारित लोन पर ब्याज दरें बढ़ जाएंगी। बैंक के इस दर में बढ़ोतरी करने से नए और पुराने दोनों तरह के कर्जदारों की ईएमआई पर बढ़ती है। असल में दोनों ही तरह के कर्जदारों के लिए ब्याज दरें बढ़ती हैं।
आईसीआईसीआई बैंक की नई दरें
आईसीआईसीआई बैंक ने सभी अवधियों के लिए एमसीएलआर में 5 आधार अंक (बीपीएस) या 0.05 फीसदी की बढ़ोतरी की है। आईसीआईसीआई बैंक की वेबसाइट के अनुसार, ओवरनाइट और एक महीने की एमसीएलआर 8.35 प्रतिशत से बढ़कर 8.40 प्रतिशत हो गई।
बैंक में 3 और छह महीने की एमसीएलआर क्रमशः 8.45 प्रतिशत और 8.80 प्रतिशत तक बढ़ गई है। एक साल की एमसीएलआर को 8.85 प्रतिशत से बढ़ा कर 8.90 प्रतिशत कर दिया गया है।
पीएनबी ने नहीं किया कोई बदलाव
वहीं पीएनबी ने अगस्त महीने के लिए अपनी एमसीएलआर में कोई बदलाव नहीं किया है
- ओवरनाइट : 8.10%
- एक महीना : 8.20%
- तीन महीने : 8.30%
- छह महीने : 8.50%
- एक साल : 8.60%
- तीन साल : 8.90%
बैंक ऑफ इंडिया की नई दरें
बैंक ऑफ इंडिया ने ओवरनाइट एमसीएलआर 7.95 फीसदी और 1 महीने की एमसीएलआर 8.15 फीसदी पर बरकरार रखी है। मगर 3 महीने, 6 महीने, 1 साल और 3 साल की एमसीएलआर में 0.05 फीसदी की बढ़ोतरी की है।
बैंक की 3 महीने की एमसीएलआर अब 8.30 फीसदी, 6 महीने पर 8.50 फीसदी, 1 साल पर 8.70 फीसदी और 3 साल पर 8.90 फीसदी होगी।
