बिजनेस

PNB में है खाता तो फटाफट करें ये काम, 31 अगस्त के बाद नहीं चलेगा अकाउंट

PNB KYC Update: पीएनबी ग्राहकों को केवाईसी कम्प्लायंस एक्सरसाइज के तहत अपनी अपडेटेड डिटेल प्रोवाइड करने के लिए कहा गया है। इस डिटेल में पहचान प्रमाण, पता प्रमाण, एक लेटेस्ट फोटो, पैन, आय प्रमाण, मोबाइल नंबर आदि शामिल है।

Image

पीएनबी ग्राहकों के लिए केवाईसी अपडेट कराना जरूरी

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • PNB खाताधारकों के लिए केवाईसी अपडेट कराना जरूरी
  • 31 अगस्त तक का है समय
  • उसके बाद खाता ऑपरेट नहीं हो पाएगा

PNB KYC Update: सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अपने ग्राहकों से आरबीआई (RBI) स्टैंडर्ड के अनुसार 31 अगस्त, 2023 से पहले अपनी केवाईसी (KYC) डिटेल अपडेट करने को कहा है। 2 अगस्त 2023 को जारी की गई एक प्रेस रिलीज में पीएनबी ने कहा है कि जिन ग्राहकों के खातों में केवाईसी अपडेट होना बाकी है, उन्हें बैंक से उनके रजिस्टर्ड एडरेस पर दो नोटिस और उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस मैसेज मिले होंगे।

इसके अलावा ये जानकारी बैंक के सोशल मीडिया पेजों पर पोस्ट की गई है और 28 जुलाई, 2023 को समाचार पत्रों में भी प्रकाशित की गई है।

क्या इंफॉर्मेशन देनी है

पीएनबी ग्राहकों को केवाईसी कम्प्लायंस एक्सरसाइज के तहत अपनी अपडेटेड डिटेल प्रोवाइड करने के लिए कहा गया है। इस डिटेल में पहचान प्रमाण, पता प्रमाण, एक लेटेस्ट फोटो, पैन, आय प्रमाण, मोबाइल नंबर आदि शामिल है। आप ये केवाईसी जानकारी, पीएनबी वन/आईबीएस/रजिस्टर्ड ई-मेल/पोस्ट के जरिए भेज सकते हैं या बैंक ब्रांच में जाकर भी डॉक्यूमेंट्स जमा कर सकते हैं।

अगर आपकी इंफॉर्मेशन नहीं बदली तो क्या करें

ऐसे ग्राहक बैंक की फाइल में मौजूद ईमेल एडरेस, मेल, लेटर या ब्रांच जाकर एक सेल्फ-डिक्लेरेशन दे सकता है, जिसमें कहा गया हो कि केवाईसी जानकारी में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

पीएनबी केवाईसी स्टेटस कैसे चेक करें

  • क्रेडेंशियल के साथ ऑनलाइन पीएनबी लॉगिन करें
  • पर्सनल सेटिंग के अंडर चेक केवाईसी स्टेटस पर क्लिक करें
  • यदि आपको अपना केवाईसी अपडेट करने की आवश्यकता होगी तो इसकी जानकारी दिखेगी

अगर केवाईसी अपडेट न हुई तो क्या होगा

पीएनबी ने साफ कहा है कि केवाईसी डिटेल अपडेट न करने से आपके खाते को ऑपरेट पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है। यानी आपका खाता निष्क्रिय हो सकता है और अपने खाते का यूज नहीं कर पाएंगे।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article