बिजनेस

अब भारत अंतरिक्ष का सुपर पावर, चंद्रयान-3 ने खोला 8000000000000 रुपए का दरवाजा

  • Authored by: प्रशांत श्रीवास्तव
  • Updated Aug 23, 2023, 06:04 PM IST

Chandrayan-3 Successfully landed Moon: E&Y की रिपोर्ट के अनुसार भारतीय अंतरिक्ष बाजार, साल 2025 तक 13 अरब डॉलर का हो जाएगा। भारत के अंतरिक्ष क्षमताओं पर दुनिया को कितना भरोसा है उसे इस तरह समझा जा सकता है कि अब तक भारत 36 देशों के 431 सेटेलाइट लांच कर चुका है। और इसके जरिए अब तक वह 22.2 करोड़ डॉलर की कमाई कर चुका है।

Image

भारत बना चौथा देश

Chandrayan-3 Successfully landed Moon:चंद्रयान-3 ने चांद पर सफल लैंडिंग कर ली है। ऐसी उपलब्धि हासिल करने वाला भारत, दुनिया का चौथा देश बन गया है। चंद्रयान-3 की सबसे खास बात यह है कि उसने ऐसी जगह पर लैंडिंग की है, जहां आज तक अमेरिका, रूस जैसे महारथी भी नहीं पहुंच पाए। केवल 615 करोड़ रुपये में चंद्रमा पर पहुंचने से भारत के सामने 486 अरब डॉलर के अंतरिक्ष बाजार में लंबी छलांग लगाने का मौका आ गया है। अभी भारत की इस पूरे बाजार में 2-3 फीसदी करीब हिस्सेदारी है। लेकिन अपनी क्षमता की वजह भारत अगले एक दशक में इस हिस्सेदारी को 10 फीसदी तक पहुंचा सकता है। और 100 अरब डॉलर यानी 8000000000000 रुपए का बाजार हथियाना उसके लिए अगले एक-दो दशक कोई बड़ बात नहीं होगी।

धरती पर कर रहा है कमाल, 2 साल में 13 अरब डॉलर

E&Y की रिपोर्ट के अनुसार भारतीय अंतरिक्ष बाजार, साल 2025 तक 13 अरब डॉलर का हो जाएगा। भारत के अंतरिक्ष क्षमताओं पर दुनिया को कितना भरोसा है उसे इस तरह समझा जा सकता है कि अब तक भारत 36 देशों के 431 सेटेलाइट लांच कर चुका है। और इसके जरिए अब तक वह 22.2 करोड़ डॉलर की कमाई कर चुका है। भारत में अंतरक्षि इंडस्ट्री के बढ़ते कदम का ही असर है कि अब तक देश में 150 स्टार्टअप रजिस्टर हो चुके हैं।

बड़ी कंपनियां निवेश के लिए आएंगी

चंद्रयान की सफलता के बाद अब भारत में बड़ी कंपनियों के निवेश की लाइन लग सकती है। गूगल जैसी कंपनियां पहले ही भारत में निवेश कर रही है। इसके बाद भारत के किफायती अंतरिक्ष मिशनों को देखते हुए, कई देश भारत के स्पेस बाजार से जुड़ सकते हैं। जिसका फायदा भारतीय अंतरक्षि सेक्टर को मिलेगा। जिसकी वजह से भारतीय नागरिकों को कई खास सुविधा भी मिलने शुरू हो सकती है।

इस समय भारत में स्टार्टअप सेटेलाइट के जरिए इंटरनेट, फोन सिगनल, ओटीटी और 5 जी ऑपरेशन के लिए काम कर रहे हैं। साफ है कि चंद्रयान-3 की सफलता ने भारत का दुनिया में कद बढ़ा दिया है और अब मौका है कि वह इस सफलता को भुनाकर विकसित भारत के सपने में अपनी अहम भूमिका निभाए।

प्रशांत श्रीवास्तव
प्रशांत श्रीवास्तवauthor

करीब 17 साल से पत्रकारिता जगत से जुड़ा हुआ हूं। और इस दौरान मीडिया की सभी विधाओं यानी टेलीविजन, प्रिंट, मैगजीन, डिजिटल और बिजनेस पत्रकारिता में काम करने का मौका मिला। इस समय Timesnowhindi.com में टीम लीड के रुप में बिजनेस, ऑटो, यूटीलिटी, टेक सेक्शन में अपना योगदान दे रहा हूं। करियर का पहला ब्रेक हैदराबाद स्थित मीडिया संस्थान ईटीवी से टेलीविजन के जरिए हुआ। यहां पर टेलीविजन पत्रकारिता की बारीकियों को समझने का मौका मिला। और उसके बाद अगला पड़ाव दिल्ली स्थित दैनिक भास्कर समूह का बिजनेस भास्कर रहा। यहां से बिजनेस पत्रकारिता में कदम रखा। और यह सफर वित्त मंत्रालय की रिपोर्टिंग से लेकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटो, एफएमसीजी, एमएमएमई, टेलीकॉम सेक्टर की ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर कॉरपोरेट जगत की खबरें और इकोनॉमी से जुड़ी खबरों से गुजरते हुए अमर उजाला, मनी भास्कर वेबसाइट से होकर आउटलुक मैगजीन पहुंचा। यहां पर पॉलिटिकल खबरों को करने का मौका मिला। आउटलुक में रहते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी को भी कवर किया। इस दौरान दिल्ली दंगों पर ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर सीएए आंदोलन, किसान आंदोलन और कृषि जगत, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी करने का मौका मिला। करियर के इस सफर में 2014 लोक सभा चुनाव, 2019 लोक सभा चुनाव, इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, राजस्थान विधान सभा, मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट भी की। पिछले 16 साल से केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझकर उसे आम भाषा में लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया है। 17 साल के करियर में करीब 10 साल डिजिटल मीडिया का अनुभव रहा है। पिछले 3 साल से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता का ककहरा माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से सीखा है।

और पढ़ें
End of Article