बिजनेस

Juniper Hotels IPO: जुनिपर होटल्स से प्रॉफिट की उम्मीद नहीं, GMP है जीरो, 28 फरवरी को होगी लिस्टिंग

Juniper Hotels IPO GMP: जुनिपर होटल्स के आईपीओ को अच्छा रेस्पॉन्स नहीं मिला। इसके आईपीओ को केवल 2.18 गुना सब्सक्राइब किया गया। ये कंपनी भारत में हयात चेन के तहत होटल भी चलाती है।

Image

जुनिपर होटल्स का आईपीओ है जीरो

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • 28 फरवरी को होगी जुनिपर होटल्स की लिस्टिंग
  • जुनिपर होटल्स का जीएमपी है जीरो
  • 2.18 गुना सब्सक्राइब हुआ था आईपीओ

Juniper Hotels IPO GMP: लग्जरी होटल डेवलपर जुनिपर होटल्स के आईपीओ को अच्छा रेस्पॉन्स नहीं मिला। इसके आईपीओ को केवल 2.18 गुना सब्सक्राइब किया गया। ये कंपनी भारत में हयात चेन के तहत होटल भी चलाती है। जुनिपर होटल्स के आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 342-360 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था। इसका आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 21 से 23 फरवरी तक के लिए खुला था। जुनिपर होटल्स के 1,800 करोड़ रुपये का आईपीओ एक फ्रेश इक्विटी ऑफर रहा। यानी कंपनी ने अपने नए शेयर बेचे। इसके पब्लिक इश्यू में ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) के जरिए शेयर नहीं बेचे गए। ओएफएस के तहत कंपनी के शेयरधारक अपने शेयर बेचते हैं। बता दें कि इसके पब्लिक इश्यू में 10 प्रतिशत शेयर रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित थे। कमजोर रेस्पॉन्स के चलते इसका जीएमपी (ग्रे-मार्केट प्रीमियम) भी घट गया।

ये भी पढ़ें -

जीरो हो गया जीएमपी

आईपीओ वॉच के अनुसार जुनिपर होटल्स का जीएमपी जीरो (0) है। यानी ग्रे-मार्केट में इसका प्रीमियम जीरो है। जीरो जीएमपी के आधार पर इस शेयर से प्रॉफिट की उम्मीद नहीं है। कंपनी का शेयर 28 फरवरी को लिस्ट होगा। इसकी लिस्टिंग बीएसई और एनएसई पर होगी।

आईपीओ से जुटाए गए फंड का क्या करेगी कंपनी

आईपीओ से जुटाए जाने वाले फंड का इस्तेमाल जुनिपर होटल्स 1,500 करोड़ रुपये का कर्ज चुकाने में करेगी। बाकी पैसे को कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए यूज किया जाएगा। FY23 में इसका शुद्ध घाटा 1.5 करोड़ रुपये रहा, जो FY22 में हुए 188 करोड़ रुपये के घाटे से काफी कम है। इस दौरान इसका रेवेन्यू 308.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 666.85 करोड़ रुपये हो गया।

30 सितंबर 2023 तक कंपनी 7 होटल और सर्विस्ड अपार्टमेंट ऑपरेट करती है, जिसमें कुल मिलाकर 1,836 कमरे हैं। कंपनी की शुरुआत 1985 में हुई थी।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article