बिजनेस

Upcoming IPO: अगले हफ्ते खुलेंगे 5 आईपीओ, 7 शेयरों की होगी लिस्टिंग, जानिए सभी की डिटेल

Upcoming IPO Next Week: जेनिथ ड्रग्स लिमिटेड का आईपीओ 19 फरवरी 2024 को खुलेगा और 22 फरवरी 2024 को बंद होगा। इसकी लिस्टिंग 27 फरवरी 2024 को होगी। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 75-79 रु का है। कंपनी आईपीओ के जरिए 40.68 करोड़ रु जुटाएगी।

Image

अगले सप्ताह आने वाले आईपीओ

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • अगले हफ्ते 5 आईपीओ खुलेंगे
  • 2 मेनबोर्ड के आईपीओ होंगे
  • 7 शेयरों की होगी लिस्टिंग

Upcoming IPO Next Week: अगले हफ्ते 5 आईपीओ खुलने जा रहे हैं। इनमें 3 एसएमई आईपीओ होंगे, जबकि 2 मेनबोर्ड के आईपीओ होंगे। बीते हफ्ते में दो मेनबोर्ड के आईपीओ इश्यू आए। इनमें विभोर स्टील ट्यूब्स और एंटरो हेल्थकेयर सॉल्यूशंस शामिल हैं। इनमें एंटरो का शेयर शुक्रवार को शेयर बाजार में कमजोरी के साथ लिस्ट हुआ। वहीं विभोर स्टील ट्यूब्स का शेयर अगले हफ्ते लिस्ट होगा। विभोर स्टील के अलावा छह और भी कंपनियां एक्सचेंजों पर लिस्ट होंगी। इनमें वाइज ट्रेवल इंडिया 19 फरवरी और विभोर स्टील 20 फरवरी को लिस्ट होगी। वहीं एस्कोनेट टेक्नोलॉजीज, कला हरिधान ट्रेंड्ज, थाई कास्टिंग, एटमास्टको और इंटीरियर्स एंड मोर की लिस्टिंग 23 फरवरी को होगी। आगे जानिए अगले हफ्ते खुलने वाले आईपीओ डिटेल।

ये भी पढ़ें -

जेनिथ ड्रग्स लिमिटेड

जेनिथ ड्रग्स लिमिटेड का आईपीओ 19 फरवरी 2024 को खुलेगा और 22 फरवरी 2024 को बंद होगा। इसकी लिस्टिंग 27 फरवरी 2024 को होगी। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 75-79 रु का है। कंपनी आईपीओ के जरिए 40.68 करोड़ रु जुटाएगी।

ये एक एसएमई आईपीओ होगा। इसके आईपीओ में लॉट साइज 1,600 शेयरों की है। यानी आपको कम से कम 1600 और फिर इसी की गुणा में शेयरों के लिए आवेदन करना होगा।

डीम रोल टेक

डीम रोल टेक का आईपीओ 20 फरवरी 2024 को खुलेगा और 22 फरवरी 2024 को बंद होगा। इसकी लिस्टिंग 27 फरवरी 2024 को होगी। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस 129 रु है। कंपनी आईपीओ के जरिए 29.26 करोड़ रु जुटाएगी।

ये भी एक एसएमई आईपीओ होगा। इसके आईपीओ में लॉट साइज 1000 शेयरों की है।

जुनिपर होटल्स

जुनिपर होटल्स का आईपीओ 21 फरवरी 2024 को खुलेगा और 23 फरवरी 2024 को बंद होगा। इसकी लिस्टिंग 28 फरवरी 2024 को होगी। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 342-360 रु का है। कंपनी आईपीओ के जरिए 1800 करोड़ रु जुटाएगी।

ये एक मेनबोर्ड का आईपीओ होगा। इसके आईपीओ में लॉट साइज 40 शेयरों की है।

जीपीटी हेल्थकेयर लिमिटेड

जीपीटी हेल्थकेयर लिमिटेड का आईपीओ 22 फरवरी 2024 को खुलेगा और 26 फरवरी 2024 को बंद होगा। इसकी लिस्टिंग 29 फरवरी 2024 को होगी। इसके आईपीओ की बाकी डिटेल अभी आना बाकी है।

ये एक मेनबोर्ड का आईपीओ होगा।

साधव शिपिंग लिमिटेड

साधव शिपिंग लिमिटेड का आईपीओ 23 फरवरी 2024 को खुलेगा और 27 फरवरी 2024 को बंद होगा। इसकी लिस्टिंग 1 मार्क 2024 को होगी। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस 95 रु है। कंपनी आईपीओ के जरिए 38.18 करोड़ रु जुटाएगी।

ये भी एक एसएमई आईपीओ होगा। इसके आईपीओ में लॉट साइज 1200 शेयरों की है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आगामी आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article