दुनिया

Karachi Terrorist Attack: कराची पुलिस मुख्यालय पर तहरीक ए तालिबान का हमला, 3 की मौत 18 घायल

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 17, 2023, 11:39 PM IST

Karachi Terrorist Attack: मिली जानकारी के अनुसार कम से कम 8-10 आतंकवादी पुलिस हेडक्वाटर के अंदर घुसे थे। इस हमले की जिम्मेदारी तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान(TTP) ने ली है। हाल के दिनों में TTP ने पाकिस्तान में कई आतंकी हमलों का अंजाम दिया है। जिसमें दर्जनों लोगों की मौत हो चुकी है।

Karachi Terrorist Attack: पाकिस्तान में बड़ा आतंकी हमला हुआ है। आतंकियों ने इस बार कराची के पुलिस मुख्यालय पर धावा बोला है। हथियारों और बमों से लैस 8 से 10 आतंकी शुक्रवार शाम पुलिस मुख्यालय में घुस गए हैं और हमला कर दिया। इस हमले में 3 लोगों की मौत हो गई है और 18 लोग घायल हो गए हैं।

पहले ब्लास्ट फिर फायरिंग

मिली जानकारी के अनुसार आतंकियों ने पहले ग्रेनेड का प्रयोग किया। पहले पुलिस मुख्यालय पर बमों से हमला बोला गया फिर जब आतंकी अंदर घुसने में कामयाब रहे तो गोलियों की बौछार कर दी। कई घंटे तक आतंकी पुलिस मुख्यालय में ही छिपे रहे और हमला करते रहे। हालांकि अब उनपर काबू पा लिया गया है।

बम से खुद को उड़ाया

जियो टीवी के अनुसार कम से कम तीन आतंकवादियों ने खुद को उड़ा लिया, जबकि दो गोलीबारी में मारे गए। अधिकारियों ने जियो न्यूज से पुष्टि की कि दो पुलिस अधिकारियों सहित तीन लोगों की भी जान चली गई और रेंजर्स कर्मियों सहित 18 लोग घायल हो गए।

ऑपरेशन खत्म

सिंध सरकार के प्रवक्ता मुर्तजा वहाब ने ट्विटर पर रात 10:42 बजे, हमले के साढ़े तीन घंटे बाद कहा- "मैं पुष्टि कर सकता हूं कि कराची पुलिस कार्यालय की इमारत को आतंकियों से मुक्त करा लिया गया है। 3 आतंकवादियों को मार गिराया गया है।"

शाम को क्या हुआ

पाकिस्तान के जियो टीवी (Geo Tv) के अनुसार कराची के शरिया फैसल की मुख्य सड़क पर स्थित कराची पुलिस प्रमुख के कार्यालय में सशस्त्र लोगों ने गोलियां चलाईं। हमला शाम करीब 7:10 बजे शुरू हुआ और कई घंटे तक जारी रहा। तीन लोग- जिनमें एक रेंजर्स कर्मी और एक पुलिस अधिकारी शामिल हैं - घायल हो गए हैं। गोली लगने के बाद एक बचाव अधिकारी घायल हो गए और उन्हें जिन्ना पोस्टग्रेजुएट मेडिकल सेंटर में इलाज के लिए दाखिल कराया गया है। वहीं अन्य जिन दो व्यक्तियों को गोलियां लगी हैं, वह खतरे से बाहर हैं।

सरकार पुलिस ने क्या कहा

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सशस्त्र संदिग्धों ने सदर पुलिस स्टेशन से सटे मुख्य कार्यालय पर कई राउंड फायरिंग की। सिंध के गवर्नर कामरान टेसोरी ने हमले पर चिंता व्यक्त की और पुलिस महानिरीक्षक गुलाम नबी मेमन से रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने अधिकारियों को आतंकवादियों के खिलाफ "कड़ी कार्रवाई" करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा- "आतंकवादियों से सख्ती से निपटा जाना चाहिए। यह हमला चिंता का एक अत्यंत महत्वपूर्ण कारण है।"

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article