वायरल न्यूज़

Viral Video: देखते-देखते ताश के पत्तों की तरह ढह गई इमारत, नजारा देख दिल-गुर्दा-फेफड़ा सब हिल जाएगा

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Aug 24, 2023, 05:34 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जो हिमाचल का है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे एक पूरी की पूरी बिल्डिंग ताश के पत्तों की तरह ढह गई, जिसे देखने के बाद किसी की भी रूह कांप उठेगी।

Image

हिमाचल में लैंडस्लाइड के चलते गिरी पूरी बिल्डिंग (Image Credit - Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • ताश के पत्तों की तरह ढह गई इमारत
  • लैंडस्लाइड के चलते देखने को मिली ये तबाही
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Landslide Viral Video: इंटरनेट पर लैंडस्लाइड के यूं तो काफी वीडियो वायरल होते हैं, जिसे देखने के बाद आपका दिल दहल उठता है और आप दोबारा कभी वहां नहीं जाना चाहते हैं। इस बार हम भी आपके लिए एक ऐसा ही वीडियो लेकर आए हैं, जिसे देखने के बाद आपको अपनी ही आंखों पर यकीन नहीं होगा। ये वीडियो इतना भयानक है कि जिसने भी इसे देखा बस देखता ही रह गया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो हिमाचल प्रदेश का बताया जा रहा है। इस वीडियो में पहाड़ी पर बसा एक पूरी की पूरी निर्माणाधीन इमारत ही ताश की पत्तों की तरह ढह गई। इसका मुख्य कारण था लैंडस्लाइड, जो पहाड़ी क्षेत्रों में काफी आम है। ऐसे में इस वीडियो को अगर आप देखेंगे तो आपका भी दिल-फेफड़ा-गुर्दा सब हिल जाएगा। यूजर्स भी इस वीडियो को लेकर काफी कुछ कह रहे हैं और इसे शेयर भी कर रहे हैं।

हिमाचल में लैंडस्लाइड के चलते गिरी पूरी बिल्डिंग

इंस्टाग्राम पर वायरल हुए इस वीडियो को लेकर काफी यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इसमें से एक यूजर ने लिखा है कि मौत का खेल चल रहा है और लोग वीडियो बना रहे हैं। वहीं, एक अन्य यूजर ने मजे लेते हुए लिखा कि यहां तो बुल्डोजर की भी जरूरत नहीं पड़ी। इस पोस्ट पर अब तक 1 लाख 11 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं और काफी बार इसे शेयर भी किया गया है। इस पोस्ट को 'viralbhayani' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो हमें कमेंट कर जरूर बताए, आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article