Chandrayaan-3 Soft Landing: चंद्रयान-3 ने सफलतापूर्वक चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग कर ली है। अब ऐसे में काफी मीम्स भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ऐसे में एक वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है, जो पाकिस्तान का है। इस वीडियो को देखने के बाद आपको जमकर हंसी आने वाली है। यूजर्स भी पाकिस्तानियों की इस वीडियो को देखने के बाद काफी कमेंट्स कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो पाकिस्तान का है, जिसमें एक शख्स पाकिस्तान की खूब किरकिरी करता नजर आ रहा है। दरअसल, इस वीडियो एक एंकर या यूट्यूबर होता है, जो पास में खड़े कुछ लोगों से चंद्रयान-3 को लेकर सवाल करता है, इस पर एक शख्स कहता है कि भारत को चांद पर जाने में इतना अधिक पैसा खर्च करना पड़ा, लेकिन हम तो खुद ही चांद पर है। मजे लेते हुए आगे शख्स ने कहा कि न चांद पर पानी और न पाकिस्तान में, न चांद पर बिजली है और न पाकिस्तान में, न चांद पर गैस है और न पाकिस्तान में..। अब ऐसे में ये वीडियो सोशल मीडिया पर बवंडर की तरह फैल गई।
पाकिस्तानी शख्स ने ही कर दी पाक की खतरनाक वाली बेइज्जती
ट्विटर पर वायरल हुए इस वीडियो को लेकर काफी यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इसमें से एक यूजर ने लिखा है कि वाह भाईजान मजा आ गया। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि चांद पर भी गड्ढे हैं और पाकिस्तान में भी। इस पोस्ट पर अब तक 1 मिलियन से अधिक व्यूज आ चुके हैं और काफी बार इसे रिट्वीट भी किया गया है। इस पोस्ट को '@Joydas' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो हमें कमेंट कर जरूर बताए, आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी।
