Stunt Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जो बेहद खतरनाक है। इस वीडियो (Viral Video) को देखने के बाद काफी लोग वीडियो में दिख रही लड़की को ऐसा ना करने की सलाह दे रहे हैं। वीडियो में लड़की पिस्तौल लहराती नजर आ रही है, जिस पर यूजर्स कार्रवाई की मांग कर रहे हैं और किसी को भी ऐसा ना करने की सलाह दे रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक लड़की बाइक के पीछे बैठकर दोनों हाथों में पिस्तौल लेकर लहरा रही है। स्टंट का ये वीडियो जिसने भी देखा, बस देखता ही रह गया। पापा की परी का ये रूप बिल्कुल निंदनीय है और इस पर पुलिस को एक्शन लेना चाहिए। हालांकि, अभी तक बाइक के बारे में कुछ भी पता नहीं लग पाया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है। शेयर किए गए वीडियो के कैप्शन के अनुसार ये मामला पटना के मरीन ड्राइव का है।
लड़की ने बाइक पर बैठ हवा में लहराया पिस्तौल
ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि ऐसे लोगों को तत्काल जेल में डालना चाहिए। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि ऐसा करना बिल्कुल गलत है, अगर गलती से फायरिंग हो जाए और किसी को लग जाए तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा। इस वीडियो पर अब तक हजारों व्यूज आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। इस वीडियो को '@ImranTG1' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो हमें कमेंट कर जरूर बताइए, आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी।
