Rajasthan Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: राजस्थान में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पिछले 2 दिनों से प्रदेश में शीतलहर का कहर भी जारी है। जिससे न्यूनतम तापमान भी तेजी से घट रहा है। आलम ये हैं कि सीकर और चुरू का तापमान जीरो डिग्री के पास पहुंच गया है। इसके अलावा कई अन्य शहरों में भी तापमान 5 डिग्री के नीचे आ गया है। मौसम विभाग ने राजस्थान में अगले 5 दिनों तक शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है।
11 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने आज राजस्थान के 11 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें जयपुर, कोटा, चुरू, सीकर, बीकानर, नागौर, गंगानगर, सिरोही, अलवर, झुंझनू और हनुमानगढ़ शामिल हैं। प्रदेश में इस सप्ताह बारिश के भी आसार जताए गए हैं। जिससे तापमान में और गिरावट होने की संभावना है। साथ ही कोहरे का भी असर बढ़ सकता है।
कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ सकती है ठंड
राजस्थान में बुधवार को मौसम शुष्क बना रहा। इस दौरान कुछ जगहों पर शीतलहर भी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में दर्ज किया गया। जहां का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं सीकर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री दर्ज हुआ। आईएमडी के अनुसार उत्तरी हवाओं के चलते प्रदेश में आने वाले 48 घंटों में न्यूनतम तामपान में 2 डिग्री की कमी आने की संभावना है। बता दें कि इस बार मौसम विभाग ने दिसंबर के मध्य से जनवरी तक कड़ाके की ठंड रहने का पूर्वानुमान जताया है। इस साल की ठंड पिछले कई सालों का भी रिकॉर्ड तोड़ सकती है।
राजस्थान के प्रमुख शहरों के तापमान
| शहर | अधिकतम तापमान (°C) | न्यूनतम तापमान (°C) |
| माउंट आबू | 15.8 | 3 |
| सीकर | 22.5 | 1.5 |
| चूरू | 23.2 | 1.8 |
| संगरिया | 21.1 | 2.5 |
| जालोर | 25.1 | 7.6 |
| गंगानगर | 23.3 | 3 |
| चित्तौड़गढ़ | 25.4 | 5.2 |
| अजमेर | 23.4 | 8.2 |
| जयपुर | 24.5 | 8 |
| जैसलमेर | 24.2 | 7.4 |
| जोधपुर | 24.5 | 10.5 |
| कोटा | 23.1 | 7.7 |
| बीकानेर | 24 | 7.4 |
| फलोदी | 24.2 | 10.2 |
| बाड़मेर | 26.1 | 10.8 |
