VIDEO: 'भारत पैसा लगाकर चांद पर जा रहा, हम तो पहले से हैं मौजूद', पाकिस्तानी शख्स ने अनोखे अंदाज में की पाक की बेइज्जती

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Aug 24, 2023, 04:08 PM IST

ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने के बाद हंसी के फव्वारे निकल पड़ेंगे। इस वीडियो में चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग के बाद एक पाकिस्तानी शख्स ने पाकिस्तान की बेहद ही खतरनाक अंदाज में बेइज्जती की।

KEY HIGHLIGHTS
  • चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग के बाद वायरल हुआ ये वीडियो
  • पाकिस्तानी शख्स ने पाकिस्तान की ही करा दी किरकिरी
  • वीडियो देख हंसी के फव्वारे छूट जाएंगे

Chandrayaan-3 Soft Landing: चंद्रयान-3 ने सफलतापूर्वक चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग कर ली है। अब ऐसे में काफी मीम्स भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ऐसे में एक वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है, जो पाकिस्तान का है। इस वीडियो को देखने के बाद आपको जमकर हंसी आने वाली है। यूजर्स भी पाकिस्तानियों की इस वीडियो को देखने के बाद काफी कमेंट्स कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो पाकिस्तान का है, जिसमें एक शख्स पाकिस्तान की खूब किरकिरी करता नजर आ रहा है। दरअसल, इस वीडियो एक एंकर या यूट्यूबर होता है, जो पास में खड़े कुछ लोगों से चंद्रयान-3 को लेकर सवाल करता है, इस पर एक शख्स कहता है कि भारत को चांद पर जाने में इतना अधिक पैसा खर्च करना पड़ा, लेकिन हम तो खुद ही चांद पर है। मजे लेते हुए आगे शख्स ने कहा कि न चांद पर पानी और न पाकिस्तान में, न चांद पर बिजली है और न पाकिस्तान में, न चांद पर गैस है और न पाकिस्तान में..। अब ऐसे में ये वीडियो सोशल मीडिया पर बवंडर की तरह फैल गई।

End of Feed