बिजनेस

IEC 2024: कॉन्क्लेव में बोले IDFC First Bank के वैद्यनाथन, '10 साल रहे शानदार, रूस-फ्रांस को छोड़ा पीछे, अब जापान-जर्मनी की बारी'

India Economic Conclave 2024: IDFC First Bank के सीईओ वी वैद्यनाथन ने कहा कि जीडीपी में ये बढ़ोतरी भारतीयों के लिए गर्व की बात है। अहम बात ये है कि बीते 10 सालों में ग्रोथ हुई है वो अचानक नहीं हुई। किसी ने इसे हकीकत बनाने के लिए काम किया है।

Image

इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव 2024 में वी वैद्यनाथन

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • बीते 10 साल रहे शानदार
  • भारत ने ब्राजील-यूके छोड़ा पीछे
  • अब बनेगा 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी

India Economic Conclave 2024: इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव 2024 के पहले दिन IDFC First Bank के सीईओ वी वैद्यनाथन ने इवेंट को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि 10 साल पहले भारत दुनिया की 10वीं सबसे बड़ी इकोनॉमी था और इन बीते 10 सालों में भारत ने जीडीपी साइज के मामले में रूस, ब्राजील, इटली, फ्रांस और यूके को पीछे छोड़ दिया है। अब अगले 3 सालों में हम जापान और जर्मनी को पीछे छोड़ देंगे। इनमें जर्मनी 4.5 ट्रिलियन डॉलर और जापान करीब 4.2 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी है। अब हम भारत के 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनने की बात कर रहे हैं और इसका टाइमफ्रेम अब से 3 साल है।

ये भी पढ़ें -

'भारतीयों के लिए गर्व की बात'

वैद्यनाथन ने कहा कि जीडीपी में ये बढ़ोतरी भारतीयों के लिए गर्व की बात है। अहम बात ये है कि बीते 10 सालों में ग्रोथ हुई है वो अचानक नहीं हुई। किसी ने इसे हकीकत बनाने के लिए काम किया है।

जैसा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं - नीयत, निष्ठा और नीति। इसका मतलब है कि आपका इरादा हो, उसे पूरा करने का दृढ़ निश्चय हो और उसी के अनुसार पॉलिसी हो। ऐसा ही बीते 10 सालों में हुआ है।

यहां देखें पूरा वीडियो

'10 सालों में गंभीरता से हुआ काम'

वैद्यनाथन ने कहा कि बीते 10 सालों में इकोनॉमी के लिए गंभीरता से काम हुआ है। इस दौरान कई रिफॉर्म हुए, जिनमें जीएसटी एक बहुत बड़ा बदलाव है। बीते 10 सालों में सरकार ने बहुत स्पेसिफिक इनिशिएटिव लागू किए।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article