बॉलीवुड

सोनाक्षी सिन्हा हैं प्रेग्नेंट? जहीर इकबाल के बच्चे की मां बनने के सवाल पर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

Is Sonakshi Sinha pregnant: बॉलीवुड अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) को लेकर बीते दिनों ऐसी खबरें सामने आई थीं कि वो जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) के बच्चे की मां बनने वाली हैं। अदाकारा ने एक इंटरव्यू के दौरान प्रेग्नेंसी की खबरों की सच्चाई बताई है और ऐसा जवाब दिया है कि उनके सास-ससुर भी हंसने लगेंगे।

Image

Sonakshi Sinha Pregnant

Is Sonakshi Sinha pregnant: बॉलीवुड अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा कुछ समय पहले पोल्का डॉटेड गाउन में पति जहीर इकबाल के साथ मुंबई शहर में निकली थीं, जहां से सामने आए उनके फोटोज और वीडियोज ने लोगों के बीच खलबली मचाकर रख दी थी। इन तस्वीरों के सामने आते ही फैंस ने कहना शुरू कर दिया था कि सोनाक्षी सिन्हा प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही जहीर इकबाल के बच्चे की मां बनने वाली हैं। कुछ महीनों के बाद सोनाक्षी सिन्हा ने प्रेग्नेंसी की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है और कहा है कि अभी वो प्रेग्नेंट नहीं हैं।

अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा ने कर्ली टेल्स नाम के यूट्यूब चैनल को एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने प्रेग्नेंसी की खबरों पर बात की। अदाकारा ने मजेदार जवाब में कहा है कि वो प्रेग्नेंट नहीं बल्कि मोटी हैं। सोनाक्षी सिन्हा के अनुसार, 'प्यार लोगों, मैं यहां पर कहना चाहती हूं कि मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं। मैं बस मोटी हो चुकी हूं।'

जब कुछ लोगों ने दी सोनाक्षी-जहीर को प्रेग्नेंसी की बधाई

अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि जब प्रेग्नेंसी की खबरें वायरल हुई थी तब कुछ लोगों ने उन्हें और जहीर को बधाई तक दे डाली थी, जिन्हें सुनने के बाद दोनों काफी हंसे थे। सोनाक्षी ने बताया है कि शादी के बाद से ही दोनों लोग दुनिया घूम रहे हैं और नई-नई जगहों को एक्सप्लोर कर रहे हैं। ऐसे में अभी दोनों के पास प्रेग्नेंसी के लिए वक्त नहीं है।

सोनाक्षी ने हाल ही में सेलीब्रेट किया पति जहीर इकबाल का जन्मदिन

सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में अपने पति जहीर इकबाल का बर्थडे सेलीब्रेट किया है। इस पार्टी में जहीर इकबाल के परिवार के साथ-साथ सोनाक्षी सिन्हा के पिता शत्रुघ्न सिन्हा और मां पूनम सिन्हा भी शामिल हुई थीं। जहीर ने अपने हाथों से ससुर शत्रुघ्न सिन्हा को केक खिलाया था, जो वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हुआ था।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article