शहर

Himachal News: घूमने आए, होटल में रुके, खाए, नजारों का लुत्फ लेकर बिना बिल चुकाए भागे; पुलिस ने धर दबोचा

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में एक पर्यटक होटल में खाना खाकर बिल चुकाए बिना ही चला गया, जिसके बाद पुलिस की तत्परता से उसे पकड़ लिया गया और उससे होटल के बिल का भुगतान करवाया गया।

Image

फाइल फोटो।

Photo : iStock

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी का सीजन शुरू हो गया है। बर्फ गिरते ही पर्यटक हिमाचल की ओर रुख करने लगे हैं। हिमाचल, जो पहले से ही पर्यटकों के लिए पसंदीदा जगह है, बर्फबारी के बाद अब और सुंदर नजारों से भर गया है। बर्फबारी का आनंद लेने के लिए पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है। हिमाचल के सबसे शानदार इलाकों में से एक लाहौल-स्पीति है, जो पर्यटकों का पसंदीदा जगह है, लेकिन इसी बीच एक पर्यटक ने ऐसी करतूत की है, जिसे सुनकर आप चौंक जाएंगे।

होटल का बिल चुकए बिना भागे

बता दें कि हाल ही में लाहौल में एक ऐसा मामला सामने आया, जहां एक पर्यटक होटल का बिल चुकाए बिना ही वापस चला गया। हालांकि, पुलिस की सक्रियता से मामला सुलझ गया। जानकारी के मुताबिक, लाहौल-स्पीति जिला पुलिस ने इसकी शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई की और नॉर्थ पोर्टल पर तैनात पुलिस कर्मी हिम्मत सिंह ने गाड़ी नंबर मिलाकर उस पर्यटक को पकड़ लिया।

पुलिस ने समय रहते दबोचा

जानकारी के अनुसार, एक पर्यटक होटल का बिल चुकाए बिना ही वहां से चला गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने पर्यटक को अटल सुरंग के पास रोक दिया और उससे होटल के बिल का भुगतान करवाया गया, जब तक उसने भुगतान नहीं किया, उसे टनल पार नहीं करने दिया गया। जैसे ही उसने होटल मालिक को ऑनलाइन भुगतान किया गया, उसे छोड़ दिया गया।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article