एड्स एक ऐसी बीमारी है, जिसका अभी तक कोई इलाज नहीं ढूंढा जा सका है। क्या आप भी ऐसा ही सोचते हैं। तो आपको बता दें कि अब इस जानलेवा बीमारी का इलाज किया जाना संभव है। जी हां वैज्ञानिकों ने इस खतरनाक बीमारी के लिए वैक्सीन का निर्माण कर लिया है। इस टीके का परीक्षण किया गया है जिसमें इसे 100 प्रतिशत सफल पाया गया है। वैज्ञानिकों का दावा है कि 100 फीसदी प्रभावी इस टीके का परीक्षण अफ्रीकी देश युगांडा की 5000 महिलाओं पर किया गया है। इस परीक्षण में वैज्ञानिकों ने इस टीके को बेहद कारगर पाया है। आइए जानते हैं कौन सी है वैक्सीन और कैसे करती है काम?
कौन सा है टीका?
HIV वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए इजाद किए गए इस टीके का नाम लेनाकापाविर है। जिसे सफल ट्रायल के परिणाम को न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित किया गया। जिसमें बताया गया कि ये वैक्सीन अपने तीसरे ट्रायल में लगभग 100 प्रतिशत प्रभावी साबित हुआ है। HIV से जूझ रहे लोगों के लिए एक बेहद उम्मीद भरी खबर हो सकती है।
कैसे करता है काम?
HIV वायरस के लिए तैयार किए गए इस वैक्सीन के लिए को वैज्ञानिकों ने लगभग 5000 लोगों पर ट्रायल किया है। जिसके आंकड़े चौकाने वाले सामने आए हैं। इस वैक्सीन की डोज आपको 6 माह के अंतराल के बाद लेनी है। यानी आपको इस वैक्सीन को साल में 2 बार लेना होगा। हालांकि अभी इस वैक्सीन का केवल क्लीनिकल ट्रायल हुआ है जिसमें इसके नतीजे काफी बेहतर देखने को मिले हैं। हालांकि वैज्ञानिकों का मानना है कि इसके असर को देखने के लिए आपको लगभग 2 साल का इंतजार करना होगा।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
