बॉलीवुड

Baaghi 4 में हुई नई रिबेल लेडी की एंट्री, Sonam Bajwa के बाद ये पंजाबी कुड़ी करेगी धमाका

Harnaaz Kaur Sandhu entry in Baaghi 4: जी हां बागी 4( Baaghi 4) में एक और ​हसीना का नाम जुड़ गया है। सोनम बाजवा के बाद अब हरनाज कौर संधू बागी 4 की नई रिबेल लेडी बनने वाली है। टीम ने हरनाज की तस्वीर शेयर करते हुए उनका स्वागत किया है।

Image

Harnaaz Kaur Sandhu entry in Baaghi 4

Harnaaz Kaur Sandhu entry in Baaghi 4: टाइगर श्रॉफ( Tiger Shroff) की मोस्टअवेटेड फिल्म बागी 4 ( Baaghi 4) चर्चा में बनी हुई है। फिल्म में एक के बाद एक नए स्टार की एंट्री हो रही है। कुछ दिन पहले मेकर्स ने सोनाम बाजवा( Sonam Bajwa) का फिल्म में स्वागत किया था। अब बागी 4 में एक और पंजाबी कुड़ी की एंट्री हो गई है। फिल्म में हसीना का स्वागत करते हुए नाडियाडवाला ग्रैंडसन ने पोस्ट शेयर किया है। ये हसीना कोई और नहीं बल्कि मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज कौर संधू ( Harnaaz Kaur Sandhu) है।

जी हां बागी 4( Baaghi 4) में एक और हसीना का नाम जुड़ गया है। सोनम बाजवा के बाद अब हरनाज कौर संधू बागी 4 की नई रिबेल लेडी बनने वाली है। हाल ही में नाडियाडवाला ग्रैंडसन टीम ने अपने सोशल मीडिया पर बागी 4 में हरनाज कौर का स्वागत किया है। मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज कौर संधू बागी 4 से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही है। इसे शेयर करते हुए टीम ने बहुत शानदार कैप्शन दिया है जिसमें लिखा है -' मिस यूनिवर्स से लेकर बागी यूनिवर्स में हरनाज कौर का स्वागत है । टीम ने हरनाज को रिबेल लेडी का खिताब दिया है, खूबसूरत रेड ड्रेस में हरनाज कौर की फोटो भी शेयर की है।

बताते चले कि टाइगर श्रॉफ ( Tiger Shroff) और संजय दत्त( Sanjay Dutt) स्टार फिल्म बागी 4 को ए हर्ष डायरेक्ट कर रहे हैं। यह एक एक्शन पैक मूवी है जिसे साजिद नाड़ियावाला ग्रैन्डसन बना रही है। फिल्म 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। फैंस टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त की भिंडत देखने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article