वायरल न्यूज़

गजब: सिंगल लड़के-लड़कियां न हों निराश, यहां मिल रही फ्री की बिरयानी, जाएं और दबाकर खाएं

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Feb 14, 2023, 03:01 PM IST

Free Biryani For Singles: सिंगल्स को वैलेंटाइन्स डे के मौके पर दुखी होने की जरूरत नहीं है। असम के सिलचर स्थित भोजनालय ने सिंगल लोगों को उनके "पेट को प्यार का एहसास" कराने के लिए मुफ्त आधी प्लेट बिरयानी फ्री देने का वादा किया है।

Image

फ्री की बिरयानी (सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • सिंगल्स न हों निराश
  • मिलेगी फ्री बिरयानी
  • दुकान ने किया ऑफर

Free Biryani For Singles: असम के एक भोजनालय ने वैलेंटाइन्स डे पर सिंगल लोगों को मुफ्त बिरयानी देने का विज्ञापन दिया है। असम के सिलचर में खाना खज़ाना नाम के एक फूड आउटलेट ने 14 फरवरी को सिंगल लड़के-लड़कियों को मुफ्त बिरयानी देने की पेशकश की है। विज्ञापन में रेस्टोरेंट ने सिंगल्स को वैलेंटाइन्स डे के मौके पर दुखी न होने के लिए सांत्वना दी है। सिलचर स्थित इस भोजनालय ने सिंगल लोगों को उनके "पेट को प्यार का एहसास" कराने के लिए मुफ्त आधी प्लेट बिरयानी फ्री देने का वादा किया है।

सिंगल लड़के-लड़कियों को फ्री में मिल रही बिरयानी

टाइम्स नाऊ ने आउटलेट के मालिक चिरंजीव गोस्वामी से बात की तो उन्होंने बताया कि "हां, हम दुकान में आने वाले सिंगल लड़के-लड़कियों को मुफ्त बिरयानी देंगे।" उन्होंने कहा कि सिंगल लोगों के लिए भी कुछ विकल्प होना चाहिए। जब उनसे यह पूछा गया कि वह कैसे पता लगाएंगे कि कोई सिंगल है या फिर रिलेशनशिप में हैं? इस पर दुकान के मालिक ने कहा कि यह पता लगाना संभव नहीं है कि कोई युगल है या अकेला है। हालांकि, अगर कोई उनके पास आकर कहता है कि वह सिंगल है, तो उस पर विचार करके उसे मुफ्त बिरयानी दी जाएगी।

बता दें कि संत वेलेंटाइन की याद में वेलेंटाइन डे मनाया जाता है। यह हर साल 14 फरवरी को मनाया जाता है। वैलेंटाइन डे पर प्रेमी-प्रेमिका अपने पार्टनर को गिफ्ट देकर अपना प्यार जताते हैं। इसके अलावा प्रेमी-प्रेमी घूमने जाते हैं और अपने पार्टनर को कुछ स्पेशल फील कराते हैं। वैलेंटाइन वीक की शुरुआत 7 फरवरी से होती है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article