बॉलीवुड

India Economic Conclave 2024: 2025 में सिंगल से मिंगल हो जाएंगे Kartik Aaryan? अपने सपनों की मल्लिका को लेकर कहीं ये बातें

India Economic Conclave 2024: टाइम्स नेटवर्क के इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव आज से शुरू हो गया है। इस इवेंट में बॉलीवुड स्टार्स, राजनितिक जगत के साथ-साथ बिजनेस की दुनिया की कई हस्तियां भी शामिल हो रहे हैं। वहीं आज इस इवेंट में बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन भी शामिल हए। इस दौरान कार्तिक आर्यन ने अपने रिलेशनशिप स्टेटस पर विस्तार से बात की। आइए जानते हैं कि एक्टर ने क्या कहा है।

Image

Kartik Aaryan

India Economic Conclave 2024: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। हाल ही में कार्तिक आर्यन फिल्म 'भूल भुलैया 3' में नजर आए थे। वहीं गुरुवार को इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव के 10वें संस्करण में कार्तिक आर्यन शामिल हुए। इस दौरान कार्तिक आर्यन ने टाइम्स नाउ और टाइम्स नाउ नवभारत की ग्रुप एडिटर-इन-चीफ नविका कुमार के साथ खास बातचीत की।

टाइम्स नाउ नवभारत की ग्रुप एडिटर-इन-चीफ नविका कुमार ने कार्तिक आर्यन के साथ उनके रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर बात की। जब एक्टर से पूछा गया कि वो सिंगल हैं या रिलेशनशिप में हैं तो एक्टर ने बताया कि अभी वो सिंगल है। अपने रैडी टू मिंगल वाले सवाल पर एक्टर ने शर्माते हुए रहा कि ये डिपेन्ड करता है। इस दौरान कार्तिक आर्यन ने कहा-"कई बार मेरे रिश्ते की फेक खबरे आई हैं जिस कारण अब मुझे घबराहट होने लगी है। मैं अब इन सभी चीजों से बचता हूं।" एक्टर न कहा- "मुझे सही लड़की नहीं मिली है। उम्मीद है कि मैं 2025 में रिलेशनशिप में आ जाऊं।

ये बॉलीवुड सितारे होंगे शामिल

टाइम्स नेटवर्क के इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव में कार्तिक आर्यन के अलावा बॉलीवुड को और भी जाने-माने सितारे शामिल होने वाले हैं। इस लिस्ट में श्रद्धा कपूर का नाम शामिल है। जल्द ही एक्ट्रेस भी अपने इस इवेंट में विचार रखती नजर आएंगी। विक्रांत मेस्सी भी इस इवेंट में चार-चांद लगाने वाले हैं।

किस फिल्म में नजर आएंगे कार्तिक आर्यन

कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्म अनुराग बसु के साथ एक रोमांटिक थ्रिलर है, जिसमें उनके साथ तृप्ति डिमरी नजर आने वाली है।

इस साल कार्तिक आर्यन की फिल्म चंदू चैंपियन भी रिलीज हुई थी। इस फिल्म को लोगों ने बहुत पसंद किया था। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन ने पैरालिंपिक स्मिवर मुरलीकांत पेटकर की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा इस साल कार्तिक आर्यन 'भूल भुलैया 3' भी रिलीज हुई थी। इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर सिघंम अगेन से टक्कर हुई थी।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article