Building Collapse Video: सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें देखते ही देखते एक तीन मंजिला मकान भरभराकर (Building Collapse) गिर गया। जिसने भी इस नजारे को देखा वो देखता ही रह गया। इस मंजर को देखने के बाद कई लोगों को अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो रहा था। आलम ये कि यह मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला और कहां ये घटना घटी है।
बताया जा रहा है कि ये वायरल वीडियो गाजियाबाद के साहिबाबाद स्थित गरिमा गार्डन का है। जहां एक तीन मंजिला मकान महज 16 सेकेंड में धाराशाही हो गया। गनीमत ये रही जिस वक्त यह घटना घटी उस वक्त घर में कोई मौजूद नहीं था। वहीं, इस घटना के बाद आस-पास के लोगों ने भी अपना कमान खाली कर दिए हैं। लोगों का आरोप है कि बिल्डर पास में फ्लैट्स बना रहे हैं और इसके लिए खुदाई की जा रही है। जिसके कारण सात मकानों में दरारें आ गई है और ये कभी भी गिर सकते हैं।
दिल दहलाने वाला मंजर
इधर, इस घटना के बाद से मकान मालिक शकील अहमद सैफी और उनके परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। क्योंकि, ये घटना आंखों के सामने घटी है। शकील का कहना है कि जिस वक्त खुदाई शुरू हुई उसी वक्त उन्होंने शिकायत की थी। लेकिन, इस मामले पर कोई सुनवाई नहीं हुई। शकील के बेटे का कहना है कि हमलोग घर का सामना खाली कर रहे थे। लेकिन, अचानक मकान हिलने लगा और हम जान बचाकर बाहर निकल गए। लेकिन, घर का सामान मलबे में दब गया। वहीं, इस घटना का वीडियो भी बना लिया गया और वीडियो (Shocking Video) को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया है, जो वायरल हो रहा है। वहीं, इस घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई है और पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
