वायरल न्यूज़

इसे कहते हैं तलब...देखिए किस तरह बीयर गटक रहा है बंदर, नजारा देख दंग रह गए लोग

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 1, 2022, 10:34 AM IST

Bandar Ka Video: सोशल मीडिया पर बंदर का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो आराम से बीयर गटक रहा है। जिसने भी इस नजारे को देखा वो देखता ही रह गया। इतना ही नहीं यूजर्स वीडियो पर जमकर चटकारे भी ले रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • बंदर का टशन
  • मजे लेते हुए बीयर गटक रहा था बंदर
  • सोशल मीडिया पर छाया मजेदार वीडियो

Monkey Ka Video: सोशल मीडिया की दुनिया काफी अजीब है। यहां ऐसी-ऐसी चीजें देखने को मिल जाती हैं, जिसके बारे में लोग सोच भी नहीं सकते। इनमें कुछ तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखते ही लोगों की हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ को देखकर भौचक्के रह जाते हैं। इसी कड़ी में बंदर का एक मजेदार वीडियो (Funny Video) सामने आया है, जिसे देखकर आपको हैरानी भी होगी और जमकर ठहाके भी लगाएंगे। क्योंकि, इस वीडियो (Viral Video) में एक बंदर मजे से बीयर गटक रहा है। जिसने भी इस नजारे को देखा वो देखता ही रह गया।

बंदर का स्वभाव कैसा होता है, इससे हम सब वाकिफ हैं। कभी किसी का सामान लेकर फरा हो जाता है, तो कभी खाने-पीने की चीजें। कई बार तो बंदर झुंड में हमला करता है और लोगों को काफी परेशान करता रहता है। सोशल मीडिया पर बंदरों के काफी मजेदार-मजेदार वीडियो (Trending Video) शेयर होते रहते हैं। अब वायरल हो रहे इस वीडियो को ही देख लीजिए, किस तरह बंदर मजे लेते हुए बीयर पीने का आनंद उठा रहा है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो उत्तर प्रदेश का है, जहां एक बंदर तलब लगने पर जबरन लोगों से शराब की बोतलें छीन लेता है। कई बार तो ठेके के आस-पास भी बंदर जमकर बवाल काटता है। अब किसी ने इस मामले को कैमरे में कैद कर दिया और वीडियो (Monkey Funny Video) को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।

बंदर ने माहौल बना दिया...

अब यह बंदर सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। जिस अंदाज में वो बीयर पी रहा है उसने लोगों को दंग कर दिया। हालांकि, काफी लोग वीडियो पर जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। किसी का कहना है कि ये नशेड़ी बंदर है भाई। किसी का कहना है कि वीडियो देखकर दिन बन गया। इतना ही नहीं सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लोग इस वीडियो को शेयर भी कर रहे हैं। तो बंदर का अंदाज आपको कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article