वायरल न्यूज़

VIDEO: तेज रफ्तार से चल रही थी कार, अचानक स्टंट करने लगी लड़की, देखकर सहम गए लोग

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 1, 2022, 04:09 PM IST

Stunt Viral Video: सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की चलती कार पर स्टंट कर रही है। जिसने भी इस नजारे को देखा वो दंग रह गया। वहीं, अब पुलिस लड़की और गाड़ी दोनों की तलाश कर रही है।

Image

जानलेवा स्टंट

Photo : IANS
KEY HIGHLIGHTS
  • चलती कार पर स्टंट कर रही थी लड़की
  • नजारा देखकर हैरान रह गए लोग
  • सोशल मीडिया पर छाया चौंकाने वाला वीडियो

Ladki Ka Stunt Video: फेमस होने के लिए आज कल लोगों पर जुनून सवार है। कुछ लोग तो इसके लिए अपनी जान तक की बाजी लगा देते हैं। कुछ को कामयाबी भी मिल जाती है, जबकि कईयों का मजाक बन जाता है। वहीं, कुछ तो इस चक्कर में मुसीबत में भी फंस जाते हैं। कुछ ऐसा ही धमाल मचाना चाहती थी एक लड़की, जो चलती हुई कार पर स्टंट कर रही थी। सोशल मीडिया पर उसका वीडियो वायरल ( Stunt Viral Video) हो गया और अब उसे पुलिस ढूंढ रही है। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर भी लोग उसकी क्लास लगा रहे हैं।

आज कल युवाओं में स्टंट को लेकर काफी क्रेज है। सोशल मीडिया पर आपको एक से एक खतरनाक स्टंट के वीडियो दिख जाएंगे। वहीं, कुछ तो जान हथेली पर रखकर स्टंट करते हैं। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। वीडियो (Shocking Video) में आप देख सकते हैं सड़क पर तेज रफ्तार में कार चल रही है। अचानक एक लड़की खिड़की से बाहर निकलती है और स्टंट करने लगती है। जिस अंदाज में वो खिड़की पर लटकी हुई है, वो काफी खतरनाक है और जानलेवा भी हो सकता था। वहीं, पीछे से एक कार चालक ने इस पूरे मामले को कैमरे में कैद कर लिया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। देखें वीडियो...

लड़की का खतरनाक स्टंट

अब यह वीडियो (Trending Video) सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो (Viral Video) देखकर लोग काफी हैरान हैं और गुस्सा भी कर रहे हैं। वहीं, पुलिस ने भी युवती और कार दोनों की तलाश शुरू कर दी है। ऐसा कहा जा रहा है कि यह वीडियो नोएडा सेक्टर 50 मेट्रो स्टेशन के आस-पास का है। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन, मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। यहां आपको बता दें कि इस तरह का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी इस तरह के वीडियो सामने आ चुके हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article