वायरल न्यूज़

Viral Video: कीचड़ में नंगे पैर, कंधों पर पलंग...मुंबई का यह मसीहा असम के बाढ़ पीड़ितों के लिए बन गया उम्मीद का चिराग

Viral Video: असम में बाढ़ की तबाही के बीच मुंबई के समाजसेवी कीचड़ और पानी भरे रास्तों से गुजरकर खुद कंधों पर लोहे के पलंग ढोते नजर आए। उन्होंने गीली जमीन पर सोने को मजबूर मासूम बच्चों और बुजुर्गों के लिए सूखे बिस्तर बिछाए।

Image

दिल को छू लेने वाला नजारा (तस्वीर साभार- @iamhussainmansuri)

Viral Video: कुदरत का कहर जब टूटता है, तो इंसान का सबकुछ छीन लेता है। असम में हर साल आने वाली विनाशकारी बाढ़ (Flood Video) सिर्फ लोगों के आशियाने ही नहीं बहा ले जाती, बल्कि उनकी रातों की नींद और चैन भी छीन लेती है। चारों तरफ फैला पानी, घुटने तक जमा कीचड़ और गीली जमीन पर सोने को मजबूर मासूम बच्चे और लाचार बुजुर्ग... लेकिन इस भयानक तबाही के बीच कभी-कभी इंसानियत का ऐसा रूप देखने को मिलता है, जो बिखरी हुई उम्मीदों को फिर से समेट लेता है।

    सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही दिल छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपकी आंखें भर आएंगी और इंसानियत पर भरोसा और गहरा हो जाएगा। यह कहानी है मुंबई के समाजसेवी हुसैन मंसूरी की, जिन्होंने असम के बाढ़ पीड़ितों का दर्द मिटाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि इलाके में रास्ते नाम की कोई चीज़ नहीं बची है। चारों तरफ सिर्फ दलदल और कीचड़ भरा हुआ है। ऐसे कठिन हालातों में हुसैन मंसूरी अपनी टीम के साथ नंगे पैर और चप्पलों में कीचड़ को चीरते हुए आगे बढ़ रहे हैं। वे किसी वीआईपी की तरह सिर्फ जायजा लेने नहीं पहुंचे, बल्कि खुद अपने कंधों और हाथों पर भारी-भरकम लोहे के फोल्डिंग बेड उठाकर एक-एक झोपड़ी तक पहुंचे। देखें वीडियो...

    नजारा देख भावुक हुए लोग

    बाढ़ के कारण लोगों के घरों में पानी भर चुका था और फर्श पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो चुका था। छोटे-छोटे बच्चे, बीमार बुजुर्ग और महिलाएं तिरपाल के नीचे गीली और बदबूदार जमीन पर सोने को मजबूर थीं। जब हुसैन मंसूरी इन झोपड़ियों में पहुंचे, तो उन्होंने खुद अपने हाथों से कीचड़ साफ किया, बेड असेंबल किए, उन पर चटाई और गद्दे बिछाए। वीडियो का सबसे भावुक कर देने वाला पल वह है, जब एक बांस और प्लास्टिक की झोपड़ी में रहने वाली बुजुर्ग महिला और उनका परिवार इस मदद को देखकर भावुक हो जाता है। सूखे बेड पर बैठने के बाद जब परिवार ने हाथ जोड़कर हुसैन मंसूरी का शुक्रिया अदा किया, तो हुसैन जी ने बेहद सादगी के साथ उनके आगे हाथ जोड़े और बुजुर्ग महिला के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। आलम ये है कि इस वीडियो को देखकर लोग काफी भावुक हो रहे हैं और हुसैन मंसूरी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article