वायरल न्यूज़

समुद्र के बीच पिता-पुत्र की यादगार मुलाकात, अलग-अलग जहाजों पर थे सवार, VIDEO देख इमोशनल हुए लोग

समुद्र के बीच अलग-अलग जहाजों पर सवार पिता-पुत्र अचानक आमने-सामने आ गए। रुशील सरन ने इस यादगार पल का VIDEO शेयर किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल है।

Image

पिता-पुत्र की मुलाकात का वीडियो हुआ वायरल (Instagram/@rusheel_saran)

समुद्र की लहरों के बीच जब दो जहाज एक-दूसरे के करीब आए, तो वहां मौजूद एक नाविक के लिए यह पल जिंदगी की सबसे खास याद बन गया। दरअसल, दोनों जहाजों पर सवार लोग कोई अजनबी नहीं, बल्कि पिता और पुत्र थे। अलग-अलग दिशाओं में सफर कर रहे इन दोनों की अचानक समुद्र के बीच मुलाकात हो गई। इस अनोखे पल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग भावुक हो रहे हैं।

अलग-अलग जहाजों पर सवार थे पिता-पुत्र

यह कहानी भारतीय नाविक रुशील सरन (Rusheel Saran) और उनके पिता की है। दोनों समुद्र में अलग-अलग जहाजों पर अपनी ड्यूटी कर रहे थे। रुशील का जहाज उत्तर दिशा की ओर जा रहा था, जबकि उनके पिता का जहाज दक्षिण दिशा की ओर यात्रा कर रहा था। दोनों की मुलाकात पहले से तय नहीं थी। वे अपने-अपने सफर पर थे और समुद्र की विशालता के बीच अचानक उनके रास्ते एक-दूसरे के करीब आ गए। रुशील ने जब सामने से आ रहे जहाज को देखा और उसके विवरण की जांच की, तो उन्हें पता चला कि वह जहाज उनके पिता का है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

चार्ट चेक करते ही पता चला सच

रुशील ने बताया कि जब उन्होंने सामने आ रहे जहाज की जानकारी और चार्ट्स चेक किए, तो उन्हें अहसास हुआ कि उनके पिता उसी जहाज पर सवार हैं। इसके बाद दोनों जहाज एक-दूसरे के करीब आए और पिता-पुत्र ने समुद्र के बीच एक-दूसरे को देखा। सोशल मीडिया (Social Media) पर शेयर किए गए वीडियो (Video) में रुशील इस खास पल के बारे में बताते नजर आते हैं। उन्होंने इसे अपने जीवन के सबसे यादगार पिता-पुत्र पलों में से एक बताया। उनके लिए यह सिर्फ दो जहाजों का करीब आना नहीं था, बल्कि परिवार के साथ समुद्र के बीच हुई एक ऐसी मुलाकात थी, जिसे वह लंबे समय तक याद रखेंगे।

रुशील ने शेयर किया भावुक कैप्शन

रुशील ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल @rusheel_saran पर वीडियो (Video) शेयर किया। कैप्शन में उन्होंने लिखा कि एक अरब में एक मौके जैसा संयोग उनके पिता और उन्हें समुद्र के बीच एक साथ ले आया। उन्होंने इस पल को नाविकों की दो पीढ़ियों के लिए खास बताया। दोनों अलग-अलग दिशाओं में यात्रा कर रहे थे, लेकिन संयोग से उनका रास्ता एक जगह मिल गया। समुद्र को अपना करियर चुनने वाले पिता-पुत्र के लिए यह मुलाकात और भी खास बन गई।

वीडियो (Video) पर लोगों ने खूब प्यार लुटाया

वीडियो वायरल (Video Viral) होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी भावनाएं जाहिर कीं। किसी ने इसे बेहद प्यारा पल बताया, तो किसी ने कहा कि अलग दिशाओं में सफर करने के बावजूद दोनों के दिल एक ही दिशा में हैं। एक यूजर ने इस मुलाकात को देखकर खुशी और गर्व की बात कही। वहीं, दूसरे यूजर्स ने इसे समुद्र के बीच घर जैसा एहसास देने वाला पल बताया। कभी-कभी जिंदगी के सबसे खूबसूरत पल किसी प्लान के मुताबिक नहीं, बल्कि अचानक हुए संयोग से मिलते हैं। रुशील और उनके पिता की यह समुद्री मुलाकात इसी बात की एक प्यारी मिसाल है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article